फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   US citizens Stuck in Chandigarh and Punjab, will return to their homeland by special flight

चंडीगढ़ और पंजाब में फंसे 150 अमेरिकी नागरिक, विशेष विमान से लौटेंगे अपने वतन

Sun, 05 Apr 2020 01:26 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 05 Apr 2020 01:26 PM IST
विज्ञापन
US citizens Stuck in Chandigarh and Punjab, will return to their homeland by special flight
सांकेतिक तस्वीर।

चंडीगढ़ और पंजाब किसी काम से आए करीब 150 अमेरिकी नागरिकों को जल्द ही विशेष विमान से वापस भेजा जाएगा। यह फ्लाइट चंडीगढ़ से दिल्ली जाएगी और फिर दिल्ली से अमेरिका को उड़ान भरेगी। ये सभी नागरिक देश में लॉकडाउन और कर्फ्यू के चलते यहां फंस गए हैं और अपने देश वापस नहीं जा सके। 

विज्ञापन


एयर इंडिया के मैनेजर एमआर जिंदल ने बताया कि अमेरिकी नागरिकों को वापस भेजने के लिए विशेष फ्लाइट नई दिल्ली से चंडीगढ़ आएगी। चंडीगढ़ के इंटनरेशनल एयरपोर्ट से इन यात्रियों की रवानगी सात अप्रैल की शाम साढ़े 7 बजे होगी। यूएस के नागरिकों को दूतावास लाया जाएगा। इसके बाद विमान रवाना होगा। फंसे सभी अमेरिकी नागरिक किसी काम के सिलसिले में चंडीगढ़ और पंजाब आए थे और सभी अमेरिकी दूतावास के संपर्क में हैं।
विज्ञापन


यह भी बताया जा रहा है कि नई दिल्ली से 162 सीटर एक स्पेशल चार्टर प्लेन यहां आएगा। इसमें करीब 150 अमेरिकी नागरिकों को ले जाया जाएगा। एयरपोर्ट पर ही सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग की जाएगी। बता दें कि इससे पहले भी एक विशेष विमान से भूटान के छात्रों को यहां से भेजा जा चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed