फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Uproar over anti-enccroachment drive in grain market; traders question the action.

Chandigarh News: ग्रेन मार्केट में अतिक्रमण हटाने पर हंगामा, व्यापारियों ने कार्रवाई पर उठाए सवाल

Wed, 17 Jun 2026 12:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Uproar over anti-enccroachment drive in grain market; traders question the action.
चंडीगढ़। सेक्टर-26 स्थित ग्रेन मार्केट में मंगलवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान हंगामा हो गया। चंडीगढ़ प्रशासन के अतिक्रमण विरोधी दस्ते ने पहले सरकारी जमीन पर बनी झुग्गियों को हटाया और इसके बाद ग्रेन मार्केट पहुंचकर दुकानों के आगे बने थड़ों को जेसीबी मशीनों की मदद से हटाने की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान व्यापारियों ने विरोध जताया और मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई।
विज्ञापन

अभियान के दौरान एस्टेट कार्यालय का दस्ता, मार्केट कमेटी के सदस्य और भारी पुलिस बल मौजूद रहा। मामले की गंभीरता को देखते हुए असिस्टेंट स्टेट ऑफिसर-1 पवित्र सिंह और एसडीएम खुशप्रीत कौर भी मौके पर पहुंचीं। उनके साथ ग्रेन मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान मोहित सूद, चंडीगढ़ व्यापार मंडल के प्रधान संजीव चड्ढा और बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


बाद में सतसंग भवन में अधिकारियों और व्यापारियों के बीच बैठक हुई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि कार्रवाई में किसी प्रकार की गलती या पक्षपात सामने आता है तो संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रेन मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन ने मार्केट कमेटी के प्रशासक को लिखित शिकायत सौंपकर आरोप लगाया कि अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई चयनित दुकानदारों के खिलाफ की गई। प्रभावित व्यापारियों का कहना है कि बिना उचित नोटिस और समान मानकों के उनके ढांचों को हटाया गया।


एसडीएम खुशप्रीत कौर ने कहा कि शिकायत की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और यदि किसी प्रकार की गड़बड़ी सामने आती है तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। वहीं व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने कहा कि सरकारी जमीन पर बड़े स्तर पर हुए कब्जों के खिलाफ कार्रवाई जरूरी है, लेकिन छोटे व्यापारियों को निशाना बनाना उचित नहीं है।

मार्केट कमेटी प्रशासन ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed