फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Uproar in Panjab University over BBC documentary on PM Modi

BBC documentary: जमिया व JNU के बाद पंजाब विश्वविद्यालय में दिखाई गई विवादित डॉक्यूमेंट्री, पुलिस ने बंद कराया

Wed, 25 Jan 2023 08:39 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 25 Jan 2023 08:39 PM IST
सार

पंजाब विश्वविद्यालय में एनएसयूआई ने शाम पांच बजे के करीब लगभग आधे घंटे स्टू-सी पर प्रोजेक्टर लगाकर छात्रों को पीएम मोदी पर बनाई गई डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई। इस दौरान पीयू सिक्योरिटी ने पुलिस की मदद से इसे बंद करवाया।

विज्ञापन
Uproar in Panjab University over BBC documentary on PM Modi
Panjab University - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जेएनयू और जमिया के बाद अब चंडीगढ़ स्थित पंजाब विश्वविद्यालय में पीएम मोदी पर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री पर बवाल हो गया। बता दें कि केंद्र सरकार ने देश में बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को प्रतिबंधित कर दिया है। इसके बावजूद देश के कई शिक्षण संस्थानों विवादित डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग की कोशिशें की जा रही हैं। 

विज्ञापन

  
पंजाब विश्वविद्यालय में एनएसयूआई ने शाम पांच बजे के करीब लगभग आधे घंटे स्टू-सी पर प्रोजेक्टर लगाकर छात्रों को पीएम मोदी पर बनाई गई डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई। इस दौरान पीयू सिक्योरिटी ने पुलिस की मदद से इसे बंद करवाया।
विज्ञापन


पंजाब विश्वविद्यालय के स्टू-सी पर छात्र संगठन एनएसयूआई ने गुजरात दंगों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनाई गई डॉक्यूमेंट्री को लेकर छात्रों का पीयू सिक्योरिटी के साथ विवाद हो गया। इस दौरान कई छात्र डॉक्यूमेंट्री देखने पहुंचे। एनएसयूआई के अध्यक्ष सचिन गालव ने बताया कि पुलिस डॉक्यूमेंट्री दिखाने पर रोक नहीं लगाए, इसके लिए शाम तक डॉक्यूमेंट्री की सूचना को पब्लिक नहीं किया गया था। शाम को प्रोजेक्टर के माध्यम से छात्रों को गुजरात दंगों पर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई। आधे घंटे तक छात्रों को डॉक्यूमेंट्री दिखाई, बाद में पीयू सिक्योरिटी ने पुलिस की मदद से जबरन इसे बंद करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

शैक्षणिक संस्थानों में सरकार की ओर से बैन कंटेंट को दिखाना गलत है। शैक्षणिक संस्थानों में नियमों का पालन होना चाहिए और छात्र राजनीति से इन सब चीजों को दूर रखना चाहिए। - प्रवेश बिश्नोई, सेक्रेटरी, पीयू छात्र संघ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed