{"_id":"5e5e62278ebc3ec55a38927e","slug":"uproar-during-singer-babbu-maan-show-three-youth-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर: गायक बब्बू मान के शो में हंगामा, एएसआई की वर्दी फाड़ी, लाठीचार्ज में तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर: गायक बब्बू मान के शो में हंगामा, एएसआई की वर्दी फाड़ी, लाठीचार्ज में तीन घायल
Tue, 03 Mar 2020 07:36 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर ( पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 03 Mar 2020 07:36 PM IST
विज्ञापन
शो के दौरान हंगामा।
गांव रायपुर फराला में यंग फॉर्मर कबड्डी क्लब की ओर से करवाए गए बब्बू मान के शो में युवाओं ने जमकर हुल्लड़बाजी की। इस दौरान पुलिस की तरफ से लाठीचार्ज किया गया। पुलिस की वर्दी फाड़ी गई। हुल्लड़बाजी में एक युवक को चोट लगी। पुलिस लाठीचार्ज में तीन युवक घायल हुए हैं। इनमें एक को सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया है। पुलिस की तरफ से ड्यूटी में बाधा डालने का मामला एक के खिलाफ दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
सोमवार देर रात को गांव रायपुर फराला में बब्बू मान के स्टेज पर आने की घोषणा के बाद नौजवान आपे से बाहर हो गए। पुलिस ने शांत करने का प्रयास किया तो एक एएसआई की वर्दी तक फाड़ डाली गई।
विज्ञापन
एएसआई सुरिंदर मोहन के मुताबिक उन्होंने स्टेज पर चढ़ने की कोशिश कर रहे युवकों को रोका था, जिसके बाद उन पर हमला कर दिया गया। इस पर पुलिस को मजबूरन लाठीचार्ज करना पड़ा, जिससे भगदड़ मच गई। मंच पर पहुंचे बब्बू मान ने खुद को असुरक्षित देख शो बीच में ही छोड़कर चले गए।
विज्ञापन
गांव का युवक गुरविंदर सिंह का कहना था कि वह गायक बब्बू मान का शो देखने गया था। स्टेज से गिरने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसकी हड्डियां टूट गई। उसे जालंधर के सिविल अस्पताल लाया गया। वहीं एएसआई सुरिंदर मोहन का कहना था कि गुरविंदर सिंह ने पुलिस पर हमला किया था और वर्दी फाड़ी थी। इसके बाद मामला बिगड़ा। पुलिस ने गुरविंदर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।