फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   UP defeated Haryana 4-0 in a one-sided match

Chandigarh News: एकतरफा मुकाबले में यूपी ने हरियाणा को 4-0 से दी शिकस्त

Thu, 04 Jul 2024 06:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 06:40 AM IST
विज्ञापन
UP defeated Haryana 4-0 in a one-sided match
झांसी। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में चल रही राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में उत्तराखंड और हरियाणा की टीमों ने प्रतिद्वंद्वी टीमों को शिकस्त देकर अगले दौर में प्रवेश किया। बालक वर्ग में दिल्ली और उत्तर प्रदेश की टीमें विजयी हुईं। सभी मुकाबले एकतरफा रहे।
विज्ञापन

चैंपियनशिप के बालिका वर्ग में पहला मैच उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के बीच खेला गया। उत्तराखंड ने जम्मू कश्मीर की टीम को 25-0 गोल से पराजित किया। उत्तराखंड की ओर से आरती ने छह गोल किए। आरती को प्लेयर ऑफ दी मैच से सम्मानित किया गया। चैंपियनशिप का दूसरा मैच दिल्ली और हरियाणा के मध्य खेला गया। हरियाणा की टीम 4-1 से विजयी रही। हरियाणा की ओर से रितिका ने दो गोल किए। रितिका को प्लेयर ऑफ दी मैच से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग में पहला मैच दिल्ली और हिमाचल के मध्य खेला गया। दिल्ली की टीम 9-0 से विजयी रही। दिल्ली की ओर से खिलाड़ी भानू ने सर्वाधिक पांच गोल किए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मुकाबले में उत्तर प्रदेश की टीम ने हरियाणा की टीम को 4-0 से शिकस्त दी। उत्तर प्रदेश की ओर राहुल राजभर को प्लेयर ऑफ दी मैच अवॉर्ड से नवाजा गया। इस मौके पर उप क्रीड़ा अधिकारी राजेश सोनकर, सुनील कुमार, हाॅकी प्रशिक्षक सुषमा कुमारी, वरिष्ठ क्रिकेटर ब्रजेंद्र, सुनीता तिवारी, गौतम दास, अशोक ओझा, राजा खान व विकास उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed