फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   University teachers and students should give services to society: Anandiben Patel

यूनिवर्सिटी शिक्षक और छात्र समाज में दे सेवाएं : आनंदीबेन पटेल

Fri, 10 Jun 2022 01:54 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
University teachers and students should give services to society: Anandiben Patel
पीयू पहुंची यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का स्वागत करते प्रो राजकुमार व अन्य अधिकारी। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल वीरवार को पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) पहुंचीं। पीयू के कुलपति प्रो. राजकुमार ने उनका स्वागत किया। आनंदीबेन पटेल ने पीयू की सैफ/सीआईएल लैब में तीन उच्चस्तरीय परिष्कृत विश्लेषणात्मक सुविधाओं का शुभारंभ किया। इस दौरान कुलपति प्रो. राजकुमार ने उन्हें पीयू के विभिन्न विभागों की ओर से किए जा रहे शोध और तकनीक की जानकारी दी।
विज्ञापन

यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पीयू के अधिकारियों के साथ चर्चा में कहा कि यूनिवर्सिटी और कॉलेजों के छात्रों को विकास के निम्नतम स्तर जैसे कि आंगनबाड़ी प्रणाली और ग्राम पंचायतों के साथ काम करना चाहिए। शिक्षकों को भी समाज कल्याण में अपना योगदान देना चाहिए। उन्हें अपने एसी कमरों से बाहर निकलकर समाज के आम संप्रदाय और लोगों के विकास और बुनियादी ढांचे को सुधारने के लिए शोध करना चाहिए क्योंकि शिक्षा समाज की सेवा के लिए होती है।
विज्ञापन

ड्रोन, थ्री डी प्रिंटर, कृत्रिम हाथ आदि उपकरणों की सराहना की
सैफ लैब में उद्घाटन समारोह के दौरान यूपी की राज्यपाल ने अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं का दौरा किया। इस दौरान पीयू वैज्ञानिकों से प्रौद्योगिकी, रक्षा, फार्मास्यूटिकल, खाद्य, कृषि आदि के क्षेत्रों में सैफ में विश्लेषणात्मक उपकरण सुविधाओं के महत्व और योगदान के बारे में चर्चा की। सैफ के निदेशक प्रो. गंगाराम चौधरी ने केंद्र की सेवाओं और उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने नए शोधार्थियों के साथ भी उन्होंने चर्चा की और उनके अविष्कार खाद्य प्रसंस्करण, ड्रोन, 3 डी प्रिंटर, कृत्रिम हाथ सहित स्मार्ट उपकरणों आदी की स्वदेशी तकनीकों की सराहना की। इसके बाद अधिकारियों के साथ एसी जोशी पुस्तकालय का दौरा किया। इस दौरान दो छात्राओं से पुस्तकालय और व्यवस्थाओं पर बातचीत की। इसके बाद ब्वॉयज हॉस्टल-7 का दौरा किया और मॉड्यूलर किचन सेटअप की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शूटिंग रेंज में आजमाया हाथ
यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल अपने दौरे के अंत में पीयू स्थित शूटिंग रेंज पहुंचीं और राइफल चलाकर निशाना भी लगाया। इसके साथ ही वहां अभ्यास कर रहे खिलाड़ियों से खेल व्यवस्थाओं पर चर्चा की। कार्यक्रम में डीयूआई प्रो. रेणु विग, रजिस्ट्रार प्रो. वाईपी सिंह, सीनेटर और पूर्व सांसद सत्यपाल जैन, डीन रिसर्च प्रो. सुधीर कुमार व अन्य पीयू अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed