फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   united kingdom claims, dead body is not of hotelier ranjit

ब्रिटेन का दावा, भेजा गया शव होटलियर रंजीत का नहीं

Tue, 06 Oct 2015 02:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Tue, 06 Oct 2015 02:08 PM IST
विज्ञापन
united kingdom claims, dead body is not of hotelier ranjit

ब्रिटेन ने आरोप लगाया है कि जो शव भेजा गया है, वह होटलियर रंजीत का नहीं है। इससे हत्या का मामला और भी उलझ गया है। शव होटलियर का न होने का दावा यूके दूतावास ने किया है। दूतावास का कहना कि डीएनए की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

विज्ञापन


आरोप पंजाब पुलिस पर लगे हैं। वहीं, आरोपों को नकारते हुए पंजाब पुलिस ने कहा है कि वह डीएनए टेस्ट खुद कराएगी। इसके लिए होटलियर रंजीत सिंह पॉवर की मां को भारत भेजा जाए। एडीसीपी सिटी-2 अमरीक सिंह का कहना है कि जांच पंजाब पुलिस की चल रही है, इसलिए सैंपल पंजाब पुलिस लेकर ही जांच कराएगी। हमें यूके की रिपोर्ट पर कोई विश्वास नहीं है।
विज्ञापन

यह है पूरा मामला

united kingdom claims, dead body is not of hotelier ranjit

गौरतलब है कि होटल मालिक रंजीत सिंह पॉवर मई माह में भारत में आए थे और अमृतसर एयरपोर्ट के बाद उनका कोई पता नहीं चला था। बाद में पॉवर के भाई अमरीक सिंह भारत आए और उन्होंने केस की जांच के लिए कहा। जांच में पता चला कि रंजीत सिंह की हत्या कर शव भाखड़ा नहर में फेंक दिया गया था।

जांच टीम का दावा था कि इस केस में रंजीत सिंह का पुराना साथी बलदेव सिंह दयोल मास्टरमाइंड था, जो हत्याकांड को अंजाम देने के बाद यूके वापस चल गया था। उसके भांजे सुखदेव सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। इसके बाद कमिश्नरेट पुलिस ने इस केस की बारीकी से जांच शुरू की और शव को हरियाणा में भाखड़ा नहर से काफी गली सड़ी हालत में मिला था।

स्थानीय स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम ने रंजीत सिंह पॉवर के पारिवारिक सदस्यों को डीएनए जांच कराने के लिए कहा। उनके पारिवारिक सदस्यों ने सहयोग नहीं दिया। इसके बाद 26 जून को रंजीत सिंह का शव भारत से यूके भेज दिया गया। वहां पर डीएनए की जांच की तो कहा गया है कि यह शव रंजीत सिंह पॉवर का नहीं है।

खरड़ फोरेंसिक लैब में है डीएनए सैंपल

united kingdom claims, dead body is not of hotelier ranjit

रंजीत सिंह पॉवर के शव से डीएनए का सैंपल लेकर खरड़ (मोहाली) स्थित फोरेंसिक लैबोरेटरी में सुरक्षित रखा हुआ है और पुलिस रंजीत सिंह पॉवर की मां को बार-बार संदेश भेज रही है कि उनके ब्लड सैंपल से ही रंजीत का डीएनए मैच कराया जाएगा लेकिन पारिवारिक सदस्यों ने पंजाब पुलिस से संपर्क नहीं साधा है और न ही दूतावास ने इसमें कोई कदम उठाया है।

जांच टीम के सदस्य एडीसीपी अमरीक सिंह का कहना है कि यूके में जो डीएनए टेस्ट किया गया है, वह दांतों व टूथब्रश के जरिये किया गया है और इस रिपोर्ट को हम महत्वपूर्ण नहीं मानते। हमारी रिपोर्ट रंजीत सिंह पॉवर की मां के सैंपल से ही तैयार होगी। उन्होंने दावा किया कि शव रंजीत सिंह का ही है। वहां से रिपोर्ट नेगेटिव क्यों आ रही हैं, इसके बारे में वह कुछ भी नहीं बता सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed