फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Unique Forest Is Being Prepared In Chandigarh

इस शहर में तैयार हो रहे राशि, ग्रह और नक्षत्र वन, घूमने के हैं कई लाभ, जानें कैसे

Sat, 24 Aug 2019 04:43 PM IST
ajay kumar आशीष वर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
आशीष वर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 24 Aug 2019 04:43 PM IST
विज्ञापन
Unique Forest Is Being Prepared In Chandigarh
नक्षत्र वन - फोटो : अमर उजाला

पौराणिक कथाओं में ऐसा माना जाता है कि यदि व्यक्ति राशि व ग्रह के मुताबिक पेड़-पौधों के आसपास रहने या उसकी सेवा करने से निरोगी, स्वस्थ और संपन्न रहता है। इसे ध्यान में रखकर चंडीगढ़ प्रशासन सुखना लेक के करीब सिटी फॉरेस्ट में तीन ऐसे वन तैयार किए जा रहे हैं, जिसमें व्यक्ति के राशि, नक्षत्र और ग्रह के मुताबिक पेड़-पौधे लगाए जाएंगे। 

विज्ञापन


इसका काफी काम पूरा हो चुका है। पौधे लगाए चुके हैं। अगले कुछ समय में यह पौधे बड़े हो जाएंगे और लोग इसका लुत्फ उठा सकेंगे। इस रीजन में यह पहला प्रयोग होगा। इसका मकसद ज्यादा से ज्यादा लोगों को पर्यावरण और प्रकृति से रू-ब-रू करवाना है।

विज्ञापन

ये वन होंगे तैयार 

Unique Forest Is Being Prepared In Chandigarh
नवग्रह वाटिका - फोटो : अमर उजाला

राशि वन : भारतीय संस्कृति में पेड़ों को देवता के रूप में पूजने की परंपरा रही है। ऐसी मान्यता है कि प्रत्येक व्यक्ति की राशि का एक प्रतिनिधि वृक्ष होता है। इसके सान्निध्य और रोपण से शुभफल मिलता है। वास्तु में राशि के अनुसार पेड़ लगाना सकारात्मक फलदायक माना जाता है।

सिटी फॉरेस्ट के राशि वन में मेष राशि के लिए लाल चंदन, मिथुन के लिए कटहल, सिंह राशि के लिए पाडल, कर्क के लिए पलास, तुला राशि के लिए मौलसिर, कन्या राशि के लिए आम, धनु के लिए पीपल, वृश्चिक के लिए खैर, कुंभ के लिए कैगर खेर, मकर के लिए शीशम व वृष राशि के लिए सप्तपर्णी के पौधे लगाए गए हैं।

विज्ञापन

Unique Forest Is Being Prepared In Chandigarh
राशि वन - फोटो : अमर उजाला

नक्षत्र वन : नक्षत्र वाटिका में कुल 27 नक्षत्रों के लिए अलग-अलग गुण वाले पौधे लगाए जाएंगे। इसमें अश्विनी के लिए कोचिला, भरणी के लिए आंवला, कृतिका के लिए गुल्लड़, रोहिणी के लिए जामुन, मृगशिरा के लिए खैर, आद्रा के लिए शीशम, पुनर्वसु के लिए बांस, पुष्य के लिए पीपल, अष के लिए नागकेसर, मघा के लिए वट, पूर्वा के लिए पलास, उत्तरा के लिए पाकड़, हस्त के लिए रीठा, चित्रा के लिए बेल, स्वाति के लिए अर्जुन, विशाषा के लिए कटैया, अनुराधा के लिए भालसरी, ज्येष्ठा के लिए चीर, मूला के लिए शाल, पूर्वाषाढ़ के लिए अशोक, उत्तराषाढ़ के लिए कटहल, श्रवण के लिए अकौन, धनिष्ठा के लिए शमी, शतभिषा के लिए कदम्ब, पूर्व भाद्र के लिए आम, उत्तरभाद्र के लिए नीम व रेवती नक्षत्र के लिए उपयुक्त फल देने वाले महुआ के पौधे लगाए गए हैं। 

नवग्रह वाटिका : इस वन में नौ तरह के पौधे लगाए जाएंगे। इसमें सूर्य के लिए आक, चंद्रमा के लिए पलाश, मंगल के लिए खैर, बुध के लिए चिचिड़ा, बृहस्पति के लिए पीपल, शुक्र के लिए गूलर, शनि के लिए शमी, राहू के लिए चंदन, केतु के लिए कुश लगाया जाएगा।

सिटी फारेस्ट में तीन विशेष वन तैयार किए जा रहे हैं। इसमें राशि, ग्रह और नक्षत्र के अनुसार अलग-अलग किस्म के पौधे लगाए गए हैं। माइथोलॉजी में इसका जिक्र मिलता है कि यदि राशि, ग्रह व नक्षत्र के अनुसार लगाए गए पौधे के आसपास रहें तो व्यक्ति निरोगी और संपन्न होता है। -डॉ. अब्दुल कय्यूम, डिप्टी कंजरवेटर फारेस्ट, पर्यावरण विभाग चंडीगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed