फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Unique Device Life Saving Gloves Invented by Engineering Students of Aryans Group of Colleges

गजब का डिवाइसः पल्स बदलते ही परिजनों और डॉक्टर को करेंगे कॉल, ‘लाइफ सेविंग ग्लव्ज’

Thu, 18 Oct 2018 02:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 18 Oct 2018 02:17 PM IST
विज्ञापन
Unique Device Life Saving Gloves Invented by Engineering Students of Aryans Group of Colleges
गजब का डिवाइस
इंजीनियरिंग के छात्रा नें हृदय रोगियों के लिए एक ऐसी डिवाइस तैयार की है, जो उनके परिजनों व रिश्तेदारों को उनकी पल्स में आने वाली चेंज के बारे में बताती रहेगी। लाइफ सेविंग ग्लव्ज, इनको तैयार करने में नर्सिंग स्टाफ की मदद भी ली गई है। यह एक तरह का दस्ताना है जो हृदय रोगी को पहना दिया जाता है।
विज्ञापन


लाइफ सेविंग ग्लव्ज डिवाइस को आर्यन्स ग्रुप ऑफ कालेजेज के स्टूडेंट शौकत, दानिश, अशफाक और आदिल ने तैयार किया है। इन छात्रों ने बताया कि इस डिवाइस को बनाने का आइडिया उन्हें चंडीगढ़ के एक कैफे में हुई मुलाकात के दौरान आया। उन्होंने बताया कि देश में बढ़ते हृदय रोगियों की संख्या पर चर्चा के दौरान उन्होंने एक खास तरह की डिवाइस को बनाने का फैसला किया ताकि समय रहते ऐसे रोगियों को इलाज मुहैया कराया जा सके।  
विज्ञापन


डाक्टरों की सलाह लेकर बनाया डिवाइस
शौकत ने बताया कि मरीज जब उनके द्वारा बनाया गया लाइफ सेविंग ग्लव्ज डिवाइस पहन लेता है तो थोड़े-थोड़े समय में पल्स रेट को चेक करना आसान हो जाता है। पल्स रेट सीधे हृदय से कनेक्ट होता है। जैसे ही पल्स रेट में कोई चेंज आता है डिवाइस रोगी के डाक्टर और परिजनों को कॉल और एसएमएस कर सूचित कर देगा। इससे मरीज को तुरंत मदद मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टूडेंट्स ने बताया कि इस डिवाइस को तैयार करने के पहले डाक्टरों की सलाह ली गई और रिसर्च के बाद ही इसे तैयार किया गया। शौकत ने बताया कि यह डिवाइस बैटरी और पॉवर सप्लाई दोनों पर काम कर रहा है। इसमें एक सिम कार्ड है जो कि जीजीएसएम (ग्लोबल सिस्टम फार मोबाइल) सिस्टम पर काम करेगा। इस माइक्रो कंट्रोलर में पहले से ही मरीज के परिजनों और डाक्टर का मोबाइल नंबर होगा। यदि इसको चेंज करना है तो वह चेंज भी हो जाएगा।


दानिश ने बताया कि इस प्रोजेक्ट में एक एलसीडी डिस्प्ले भी होगा जो कि अंकों में मरीज की हार्ट बीट को डिस्प्ले करेगा। आर्यंस ग्रुप आफ कालेजेज राजपुरा के चेयरमैन अंशु कटारिया ने बताया कि यह स्टूडेंट्स काफी क्रिएटिव हैं और इसी वजह से जब इस प्रोजेक्ट को उन्होंने बताया तो उन्होंने इसके संबंध में डाक्टरों से सलाह लेने को कहा। इसके बाद उन स्टूडेंट्स नें बेहतरीन डिवाइस तैयार कर डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed