{"_id":"62af88b8f9612625581afe5e","slug":"union-minister-som-prakash-will-do-yoga-with-2000-people-tomorrow-in-rock-garden-chandigarh-news-pkl4541514122","type":"story","status":"publish","title_hn":"International Yoga Day: चंडीगढ़ पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, कल 2000 लोगों के साथ योग करेंगे केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
International Yoga Day: चंडीगढ़ पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, कल 2000 लोगों के साथ योग करेंगे केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश
Mon, 20 Jun 2022 12:05 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 12:05 PM IST
सार
चंडीगढ़ में 75 स्थानों पर एक साथ योग किया जाएगा, जिसमें हजारों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। मुख्य कार्यक्रम रॉक गार्डन में होगा, जिसमें केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश मुख्य अतिथि होंगे।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2022
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। रॉक गार्डन में मंगलवार सुबह 8वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस का अयोजन किया जाएगा। इसके मद्देनजर पुलिस ने आम जनता से अनुरोध किया है कि आयोजन में भाग लेने के दैरान सेक्टर -1/3/4 चौक (पुराना बेरिकेड) से रॉक गार्डन गेट नंबर- दो की तरफ दाएं मुड़े। इसके अलावा वे अपने वाहन पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट की कच्ची पार्किंग ने नियममानुसर पार्क करें। पुलिस ने कहा की आम जनता से अनुरोध है कि पुलिस का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
2000 लोगों के साथ योग करेंगे केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश
देश में मंगलवार को योग दिवस मनाया जाएगा। चंडीगढ़ में 75 स्थानों पर एक साथ योग किया जाएगा, जिसमें हजारों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। मुख्य कार्यक्रम रॉक गार्डन में होगा, जिसमें केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश मुख्य अतिथि होंगे। यहां पर करीब 2000 लोग योग करेंगे। प्रशासन की तरफ से रविवार सुबह रॉक गार्डन में कार्यक्रम का अंतिम अभ्यास किया गया।
विज्ञापन
रविवार सुबह हुए अभ्यास में आयुष निदेशालय, पर्यटन विभाग, सरकारी कॉलेज ऑफ योग एजुकेशन एंड हेल्थ और अन्य विभिन्न योग संघ और गैर सरकारी संगठनों ने हिस्सा लिया। मंगलवार को सुबह 5.30 बजे से होने वाले योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम में प्रशासन की तरफ से शहर की कई समाजसेवी संस्थाओं व आरडब्लूए को भी आमंत्रित किया गया है।
प्रशासन के अनुसार, रॉक गार्डन के साथ शहर में अलग-अलग 75 स्थानें पर योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसमें सुखना लेक, सेक्टर-17 प्लाजा, पंजाब यूनिवर्सिटी, होटल माउंट व्यू, होटल पार्क व्यू, होटल शिवालिक व्यू, योग दिव्य मंदिर सेक्टर-30 ए, होटल ललित, दिव्य योग मंदिर शिवालिक एन्क्लेव मनीमाजरा, पीजीआई, रॉक गार्डन, पुलिस अस्पताल-26, संग्रहालय, सेक्टर-10, स्टेट लाइब्रेरी-17, टैरेस गार्डन सेक्टर-33, स्टेट लाइब्रेरी-34, रामलीला मैदान सेक्टर-40, जीएमसीएच-32, फ्रेग्रेन्स गार्डन सेक्टर-36 के अलावा सभी हेल्थ वेलनेस सेंटर, सभी सिविल अस्पताल और स्कूल-कॉलेज शामिल हैं। प्रत्येक जगह पर 30 से 50 लोग योग करेंगे। केंद्र सरकार के दिशानिर्देश के तहत प्रधानमंत्री के मुख्य कार्यक्रम को भी सभी जगह लाइव दिखाया जाएगा।