फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Union Minister Som Parkash said Rupee is now a global currency

Chandigarh News: केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश बोले- रुपया अब वैश्विक मुद्रा, 22 देश कर रहे कारोबार

Mon, 11 Sep 2023 10:37 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 11 Sep 2023 10:37 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि व्यापार को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने कुल 39 हजार अनुपालन कम किए हैं। हाल ही में विभिन्न अधिनियमों में संशोधन किया गया है। 19 मंत्रालयों द्वारा प्रशासित 42 केंद्रीय अधिनियमों में 183 प्रावधानों को अपराध मुक्त कर दिया गया है।

विज्ञापन
Union Minister Som Parkash said Rupee is now a global currency
सम्मेलन को संबोधित करते केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ के सेक्टर-31 स्थित भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के उत्तरी क्षेत्र मुख्यालय में सोमवार को व्यापार और निवेश पर एक सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश ने कहा कि भारतीय रुपया अब एक वैश्विक मुद्रा बन गया है और 22 देश रुपये में कारोबार कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान चंडीगढ़ में कनाडा के महावाणिज्य दूत पैट्रिक हेबर्ट के अलावा कई उद्योगपति भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि व्यापार को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने कुल 39 हजार अनुपालन कम किए हैं। हाल ही में विभिन्न अधिनियमों में संशोधन किया गया है। 19 मंत्रालयों द्वारा प्रशासित 42 केंद्रीय अधिनियमों में 183 प्रावधानों को अपराध मुक्त कर दिया गया है। इसके अलावा पीएम गति शक्ति और राष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स नीति जैसी केंद्र की पहल का उद्देश्य लॉजिस्टिक लागत को 40 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत करना है। भारत 7 फीसदी की दर से बढ़ रहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि निर्यात बढ़ाने के लिए 14 प्रमुख क्षेत्रों के लिए उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजनाओं की घोषणा की गई है। ऑस्ट्रेलिया समेत कुछ देशों में फ्री ट्रेड समझौते हुए हैं और इंग्लैंड से भी फ्री ट्रेड के लिए बातचीत जारी है, जो जल्द पूरी हो सकती है। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र के बाद गैर-टैरिफ बाधाएं: सिर्फ तकनीकी मानकों से आगे जाना, विभिन्न गुणवत्ता मानकों के प्रभाव की खोज, राष्ट्रीय गुणवत्ता के बुनियादी ढांचे में सुधार, गैर-टैरिफ उपायों में स्थिरता और व्यापक एफटीए द्वारा उत्पन्न चुनौतियों पर एक पैनल चर्चा भी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

द्विपक्षीय व्यापार 23 बिलियन डॉलर के करीब पहुंचा: पैट्रिक हेबर्ट

चंडीगढ़ में कनाडा के महावाणिज्य दूत पैट्रिक हेबर्ट ने कहा कि भारत और कनाडा अब एक-दूसरे के शीर्ष 9 व्यापारिक साझेदारों में से एक हैं। कोविड महामारी के बाद वस्तुओं और सेवाओं में द्विपक्षीय व्यापार 23 बिलियन डॉलर के करीब पहुंच गया है। यह भारत-कनाडा संबंधों के लिए एक रिकॉर्ड है। भारत और कनाडा के बीच अर्ली प्रोग्रेस ट्रेड एग्रीमेंट को सफलतापूर्वक अंजाम तक पहुंचाने के लिए बातचीत चल रही है। 

कंपनियों को विदेश में व्यापार करने में मदद के लिए कनाडा की व्यापार आयुक्त सेवा (टीसीएस) और व्यापार प्रमोशन सेवा (टीपीएस) की स्थापना की गई है। सीमा शुल्क आयुक्त वृंदाबा गोहिल ने अधिकृत आर्थिक ऑपरेटर (एईओ) योजना के लाभों पर भी प्रकाश डाला, जो सीमा शुल्क प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करता है और वर्तमान में आपूर्ति शृंखला की दक्षता को और बढ़ाने के लिए बदलावों से गुजर रहा है। स्वागत भाषण के दौरान निर्यात पर सीआईआई उत्तरी क्षेत्र टास्क फोर्स के अध्यक्ष अमित थापर ने कहा कि उत्तरी क्षेत्र में कृषि आधारित उत्पादों के विकास और एमएसएमई में बढ़ने की काफी संभावनाएं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed