फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Union Minister Smriti Irani targets Congress in Ludhiana of Punjab

Punjab Chunav 2022: स्मृति ईरानी बोलीं- कांग्रेस ने जो 30 साल में नहीं किया, भाजपा ने सात वर्ष में कर दिखाया

Wed, 09 Feb 2022 04:54 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 09 Feb 2022 04:54 PM IST
सार

स्मृति ईरानी ने कहा कि जब यूपीए की सरकार थी तो वह कहते थे कि भगवान श्री राम का कोई अस्तित्व नहीं है। कोर्ट में दस्तावेज दिया कि भगवान श्री राम का कोई अस्तित्व नहीं है। आज उन्हीं की औलाद जनेऊ पहन मंदिर जा रही हैं। भाजपा ने अनुच्छेद 370 खत्म किया है।

विज्ञापन
Union Minister Smriti Irani targets Congress in Ludhiana of Punjab
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अकाली दल से गठबंधन टूटने के बाद भारतीय जनता पार्टी इस बार अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस और सुखदेव सिंह ढींडसा की पार्टी शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। इस बार चुनाव में 1984 के दंगों का शोर फिर शुरू हो गया है।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने 1984 के दंगों पर कहा कि सिख परिवारों को इंसाफ देने में कांग्रेस ने 30 साल लगा दिए लेकिन इसके बावजूद इंसाफ नहीं मिला। जो कांग्रेस 30 साल में नहीं कर सकी वह भाजपा ने सात साल में कर दिखाया। 
विज्ञापन


84 दंगों के दोषियों को भाजपा की सरकार ने ही सजा दिलवाई है। इसके साथ उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को टुकड़े-टुकड़े गैंग का सरगना तक कह दिया। स्मृति ईरानी ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू को भी निशाने पर लिया और कहा कि कांग्रेस ने पंजाब में अपनी पार्टी की कमान ऐसे व्यक्ति को दे दी जो दुश्मन देश के सेना प्रमुख को गले लगाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्मृति ईरानी बुधवार को लुधियाना में पश्चिमी हलके से उम्मीदवार बिक्रम सिंह सिद्धू और सेंट्रल हलके से उम्मीदवार गुरदेव शर्मा देबी के हक में प्रचार करने पहुंचीं। उन्होंने गांधी परिवार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जो लोग देश के टुकड़े करने की बात करते हैं, गांधी परिवार उन्हें विशेष सम्मान देकर अपनी पार्टी में शामिल करवाता है। इसी वजह से पीएम मोदी को कहना पड़ा कि उनके नेता टुकड़े-टुकड़े गैंग के सरगना हैं। 

उन्होंने कहा कि पंजाब शूरवीरों की धरती है। कई परिवारों ने सरहद पर अपने बेटों को खोया है, कई माताएं-बहनें ऐसी हैं जो बेटे को फौज की वर्दी पहनाकर विजयश्री का तिलक लगाती हैं और कहती हैं कि अगर दुश्मन देश आंख दिखाए तो वह उन्हें सबक सिखाएं। जब पंजाब में इंसाफ की बात होती है तो 84 के दंगों को कौन भूल सकता है। 

30 साल पहले जिन्होंने अपनों को खोया वो इंतजार में थे कि इंसाफ कब मिलेगा। कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए 84 दंगों के दोषियों को सजा क्यों नहीं दिलवाई। पीएम मोदी का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने इंसाफ दिलाया। जो लोग गांधी खानदान के साथ खड़े रहते थे वो जेल में हैं। 84 दंगों के पीड़ित परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये मुआवजा भी दिया। जो लोग पंजाब छोड़ गए थे, उन्हें ढूंढकर मुआवजा दिया गया। 

भाजपा का नेता जनता चुनती है और कांग्रेस का गांधी परिवार
केंद्रीय मंत्री ने सिद्धू पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिन्होंने राजनीति के लिए दुश्मन देश को गले लगाया। उनके नेता बनने के सपने को उन्हीं के नेताओं ने चकनाचूर कर दिया। भाजपा कहती है कि जनता उनका नेता चुनेगी लेकिन कांग्रेस कहती है कि उनका नेता विशेष खानदान चुनेगा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने बिल पेश किया था कि सिख समुदाय के जो लोग अफगानिस्तान और पाकिस्तान में फंसे हैं, उन्हें हिंदुस्तान आना है तो उनकी नागरिकता की व्यवस्था सरकार करेगी लेकिन कांग्रेस ने उसका भी विरोध किया। मगर मोदी सरकार ने देवी शक्ति नाम प्रोजेक्ट को लांच कर अफगानिस्तान से 155 सिख परिवारों को यहां लाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed