फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Union Minister Piyush Goyal will issue BJP's resolution letter today

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल आज जारी करेंगे भाजपा का संकल्प पत्र

Thu, 16 Dec 2021 02:25 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 02:25 AM IST
विज्ञापन
Union Minister Piyush Goyal will issue BJP's resolution letter today
चंडीगढ़। वीरवार को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, दिल्ली के सांसद एवं भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल भाजपा के प्रचार के लिए शहर में होंगे। दिल्ली के सांसद एवं भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी छह जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वहीं, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल सेक्टर-22, सेक्टर-49, टोभा गांव में जनसभा को संबोधित करेंगे। पीयूष गोयल भाजपा का चुनावी घोषणा पत्र जारी करने के बाद सेक्टर-37 स्थित लॉ भवन ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होकर शहर वासियों से रूबरू होंगे।
विज्ञापन

बिहार के खनन मंत्री ने मलोया और स्वास्थ्य मंत्री ने हल्लोमाजरा में किया प्रचार
बुधवार को बिहार के खनन मंत्री जनक राम ने मलोया में घर-घर जाकर भाजपा प्रत्याशी जसविंदर कौर के लिए वोट मांगे। इस मौके पर उनके साथ प्रदेश भाजपा वेंडर सेल के प्रभारी हरिशंकर मिश्रा, उपाध्यक्ष संजय बिहारी समेत अन्य नेता उपस्थित रहे। दूसरी तरफ बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने हल्लोमाजरा में देबी सिंह के लिए वोट मांगे। उन्होंने लोगों से भोजपुरी में बातचीत की। उनके साथ भाजपा नेता गणेश झा, विनोद राणा, प्रदीप शर्मा, अशोक, बेबी व गीता उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

(फोटो सहित - मलोया में लोगों के घर-घर जाकर प्रचार करते बिहार के खनन मंत्री जनक राम)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed