फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Union Minister of State Sampla statement on PM modi

'मोदी के रिपोर्ट कार्ड में शामिल होना है मुझे'

Wed, 12 Nov 2014 09:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 12 Nov 2014 09:44 PM IST
विज्ञापन
Union Minister of State Sampla statement on PM modi

केंद्रीय राज्यमंत्री विजय सांपला ने कहा कि 2019 में जब पीएम नरेंद्र मोदी सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे तो उसमें एक लाइन उनकी, होशियारपुर और पंजाब की भी होगी। पहले की तरह वह यह जिम्मेदारी भी गंभीरता से निभाएंगे।

विज्ञापन


सांपला भाजपा मुख्यालय में आयोजित समागम को संबोधित कर रहे थे। राज्यमंत्री बनने पर पार्टी की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया।

सांपला बोले कि कभी मजदूरी करा करता था, बेलचा चलाया, प्लंबर, इलेक्ट्रिशियन का काम किया। कई पड़ावों से गुजरता हुआ इस मुकाम पर पहुंचा। कहा जाता है कि भाई-भतीजावाद और पूंजीवाद वाले ही आगे बढ़ते हैं। पर भाजपा ने यह मिसाल कायम की है कि व्यक्ति की कार्यकुशलता देख कर ही उसे आगे बढ़ाया जाता है।
विज्ञापन


मंडल प्रधान, एससी मोर्चा प्रधान और खादी बोर्ड चेयरमैन के रूप में काम करके दिखाया है, अब यह जिम्मेदारी भी बखूबी निभाएंगे। उन्होंने कहा कि अब सारा पंजाब खुद को मंत्री समझे। वह वर्करों की तकलीफें समझते हैं, उन्हें दूर करने में योगदान देंगे। वीरवार को दुर्ग्याणा मंदिर, दरबार साहिब और श्रीरामतीर्थ में माथा टेकने के बाद शुक्रवार से वह फगवाड़ा से अपने हलके का दौरा शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश प्रधान कमल शर्मा ने कहा कि शुरू होने जा रहे सदस्यता अभियान का लक्ष्य है कि पार्टी हर वर्ग में जाए, हर आदमी तक पहुंच करे। सांपला को चुन कर पीएम ने इस सोच को और बलवान बना दिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि हर योजनाओं का लाभ पंजाब को मिलेगा।


दबे-कुचले वर्ग को इंसाफ मिलेगा। समागम को कैबिनेट मंत्री भगत चुन्नी लाल ने भी संबोधित किया। इस मौके सेहत मंत्री सुरजीत ज्याणी, सीपीएस नवजोत कौर व सोमप्रकाश, विधायक मनोरंजन कालिया, अरुणेश शाकर भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed