{"_id":"5f86fb1aac0e4a4eb87752b3","slug":"union-minister-kailash-choudhary-talk-with-farmers-of-punjab-via-video-conference","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने किया संवाद, बोले- किसान हितैषी है कानून, एमएसपी पर गुमराह न हो अन्नदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने किया संवाद, बोले- किसान हितैषी है कानून, एमएसपी पर गुमराह न हो अन्नदाता
Wed, 14 Oct 2020 06:53 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 14 Oct 2020 06:53 PM IST
विज्ञापन
किसानों से संवाद।
- फोटो : @KailashBaytu
पंजाब में कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठन लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। अब केंद्र सरकार ने राज्य के किसानों से सीधा संवाद करना शुरू कर दिया है। बुधवार को केंद्रीय राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने संगरूर और बरनाला के किसानों से संवाद किया। इस दौरान उनके साथ भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि सरकार के नए कृषि सुधार कानून पूरी तरह से किसान हितैषी है। न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को लेकर भी गुमराह नहीं होना चाहिए। किसानों से एमएसपी पर उपज की खरीद पूर्व की तरह जारी रहेगी।
विज्ञापन
केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नए कृषि सुधार कानून पूरी तरह से किसान हितैषी है। न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को लेकर भी गुमराह नहीं होना चाहिए। किसानों से एमएसपी पर उपज की खरीद पूर्व की तरह जारी रहेगी।#JaiKisan #AatmnirbharKrishi pic.twitter.com/u8b0KTvXiz
विज्ञापन विज्ञापन— Kailash Choudhary (@KailashBaytu) October 14, 2020
तरुण चुघ ने कहा कि कृषि कानूनों से किसानों को अपनी फसल बेचने की आजादी मिलेगी और सही दाम मिल पायेगा। इस बिल से कृषि क्षेत्र में पूंजी निवेश आएगा। जिससे कि अन्न की बर्बादी को 30% तक रोका जा सकेगा। कोल्ड स्टोर व परिवहन के साधनों में सुधार आएगा। इन बदलावों से हमारे आढ़ती को भी नए आय के स्त्रोत उपलब्ध होंगे।