फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Union Home Ministry denies Sukhbir Badal claim regarding appointment of Chandigarh Administrator

चंडीगढ़ में पूर्ण प्रशासक नियुक्ति का मुद्दा: केंद्रीय गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने ट्वीट कर सुखबीर बादल के दावे को नकारा

Fri, 13 Aug 2021 10:59 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 13 Aug 2021 10:59 PM IST
सार

सुखबीर बादल ने इस मुद्दे को लेकर ट्वीट भी किया था, जिसमें उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से चंडीगढ़ के लिए पूर्ण प्रशासक नियुक्त करने के केंद्र सरकार के फैसले की समीक्षा करने का अनुरोध किया था।

विज्ञापन
Union Home Ministry denies Sukhbir Badal claim regarding appointment of Chandigarh Administrator
गृह मंत्रालय - फोटो : ANI

विस्तार

चंडीगढ़ में पूर्ण प्रशासक की नियुक्ति को केंद्र सरकार ने नकार दिया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर बादल के उस दावे को खारिज कर दिया है कि जिसमें पंजाब के राज्यपाल को चंडीगढ़ के प्रशासक पद से हटाकर यूटी के लिए एक पूर्ण प्रशासक नियुक्ति करने के केंद्र सरकार के फैसले की समीक्षा का आग्रह किया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने ट्वीट के जरिए स्पष्ट किया है कि केंद्र सरकार ने पंजाब के राज्यपाल को चंडीगढ़ प्रशासक की इस जिम्मेदारी से हटाने का कोई फैसला नहीं किया है। साथ ही अभी ऐसा कोई प्रस्ताव भी विचाराधीन नहीं है। प्रवक्ता ने यह भी कहा है कि सुखबीर बादल ने गृहमंत्री अमित शाह के समक्ष ऐसा कोई मुद्दा नहीं उठाया है। वर्तमान में पंजाब के राज्यपाल चंडीगढ़ के प्रशासक का प्रभार भी संभालते हैं। 
विज्ञापन


सुखबीर बादल ने इस मुद्दे को लेकर ट्वीट भी किया था, जिसमें उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से चंडीगढ़ के लिए पूर्ण प्रशासक नियुक्त करने के केंद्र सरकार के फैसले की समीक्षा करने का अनुरोध करने की बात कही थी। सुखबीर बादल ने बुधवार शाम को इसे राजधानी चंडीगढ़ पर पंजाब के दावे को कमजोर करने की एक और कोशिश करार दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या बोले थे सुखबीर बादल
शिअद प्रमुख ने कहा था कि चंडीगढ़ पंजाब का अविभाज्य हिस्सा है। इसे यथाशीघ्र उसके मूल राज्य पंजाब को हस्तांतरित कर दिया जाना चाहिए। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात के बाद यह दावा किया था कि केंद्र शासित प्रदेश के लिए राज्य के बाहर से एक पूर्ण प्रशासक नियुक्त करने की कोई वजह नहीं है। बादल ने शाह से यह भी कहा था कि पंजाब के पुनर्गठन के समय लिए गए सभी फैसलों का एक-एक कर उल्लंघन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed