फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Union Home Minister Amit Shah's visit tomorrow, entire city will be fortified, traffic will be diverted.

Chandigarh News: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का दौरा कल, पूरे शहर की किलेबंदी, ट्रैफिक होगा डायवर्ट

Thu, 21 Dec 2023 02:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Dec 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
Union Home Minister Amit Shah's visit tomorrow, entire city will be fortified, traffic will be diverted.
चंडीगढ़। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के शुक्रवार को होने वाले दौरे को लेकर चंडीगढ़ पुलिस ने पूरे शहर की किलेबंदी कर दी है। वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ही डीएसपी, एसएचओ और इंस्पेक्टरों समेत तीन हजार पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा पैरामिलिट्री फोर्स, आईटीबीपी, इंटेलिजेंस, सीआईडी विंग सहित चंडीगढ़ पुलिस विभाग के सभी आला अधिकारी तैनात होंगे। अमित शाह के आगमन पर कई सड़कों पर ट्रैफिक बंद और डायवर्ट किया गया है।एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक आने वाली सड़क के दोनों तरफ पुलिस जवान तैनात होंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर चंडीगढ़ को चकाचक किया गया है। शहर की सड़कों के किनारे नए फूलों वाले पौधे भी लगाए गए हैं। अमित शाह सेक्टर-17 में 88 करोड़ लागत से बनाए गए इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का भी उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा 44 एएसआई, 700 नव नियुक्त कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। पीसीआर विंग में शामिल करने के लिए तीन करोड़ 75 लाख की खरीदी टाटा सफारी गाड़ियों को भी हरी झंडी दिखाएंगे।
विज्ञापन



ट्रैफिक पुलिस की आरे से एडवाइजरी जारी
केंद्रीय गृहमंत्री के आगमन पर कई सड़कों पर ट्रैफिक बंद और डायवर्ट किया गया है। ट्रैफिक पुलिस की ओर से एडवाइजरी जारी करते हुए लोगो को दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान उक्त रास्तों पर जाने से बचने की अपील की गई है। शुक्रवार को यदि आप भी अपने वाहन से शहर की सड़क पर निकलने वाले हैं तो दोपहर दो से पांच बजे तक और शाम को 6 से 8 बजे तक आप कुछ सड़कों पर जाने से बचें तो बेहतर होगा। ट्रैफिक पुलिस की ओर से वीवीआईपी मूवमेंट के चलते आपको ट्रैफिक बंद या डायवर्ट मिलेगा। पुलिस ने लोगों से किया है कि वे किसी भी भीड़/असुविधा से बचने के लिए अन्य वैकल्पिक मार्ग अपनाएं और यातायात की भीड़ से बचने के लिए शाम 5 बजे से पहले अपने स्थान पर पहुंचें। पुलिस ट्रैफिक पर वास्तविक समय की अपडेट के लिए चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस के सोशल मीडिया पर जानकारी देती रहेगी। पुलिस ने मेहमानों, आमंत्रित लोगों और आधिकारिक कर्मचारियों से आग्रह किया है कि वे वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही पार्क करें। साइकिल ट्रैक/पैदल पथ और नो पार्किंग एरिया पर पार्क न करें अन्यथा कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


दोपहर 2 से 5 बजे तक इन रास्तों पर ट्रैफिक मिलेगा बंद या डायवर्ट
- उत्तर मार्ग पर पर राजिंद्र पार्क से सेक्टर- 2/3 स्मॉल चौक से होते हुए सुखना लाइट प्वाइंट तक।
-विज्ञान पथ पर: हीरा सिंह चौक से गोल्फ टर्न तक।
सुखना पथ पर: सीजीजीएस लाइट प्वाइंट से सेंट कबीर लाइट प्वाइंट तक डायवर्ट/प्रतिबंधित किया जाएगा।

शाम 6 से 8 बजे तक यहां ट्रैफिक मिलेगा बंद या डायवर्ट

सुखना पथ : सीजीजीएस लाइट प्वाइंट से पीएस ईस्ट चौक।
सरोवर पथ : एपी चौक से ओल्ड लेबर चौक।
दक्षिण मार्ग : न्यू लेबर चौक से शाम फैशन मॉल के पास से जीरकपुर बैरियर तक वीवीआईपी मूवमेंट कै दौरान ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा।


आज होगी रिहर्सल
गृहमंत्री की यात्रा के लिए रिहर्सल 21 दिसंबर 2023 को दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक होगी। इसलिए वाहन चालकों को सलाह दी जाती है कि वे ऊपर दिए गए समय के दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed