चंडीगढ़: अब 27 मार्च को आएंगे अमित शाह, पहले 25 को था आना, योगी के शपथ ग्रहण की वजह से टला कार्यक्रम
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अब 27 मार्च को चंडीगढ़ आएंगे। इससे पहले उन्हें 25 मार्च को शहर आना था। मगर उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह की वजह से शाह का दौरा दो दिन टालना पड़ा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह की वजह से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का 25 मार्च का चंडीगढ़ दौरा रद्द हो गया है। जानकारी के अनुसार, अब वह 27 मार्च को चंडीगढ़ पहुंचेंगे। गृहमंत्री के दौरे से पहले प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। अमित शाह पहले 25 मार्च को चंडीगढ़ आने वाले थे। शाह के दौरे को लेकर यूटी प्रशासन के अधिकारियों में खलबली मची है इसलिए प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल रोजाना समीक्षा बैठक कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिन परियोजनाओं का अमित शाह उद्घाटन करेंगे, उन्हें अंतिम रूप दिया जा रहा है। पहले प्रशासन के अधिकारी 25 मार्च के अनुसार तैयारियां कर रहे थे लेकिन केंद्र से मिली सूचना के बाद अब 27 तारीख के मद्देनजर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
इसी कड़ी में बीते दिनों सलाहकार धर्मपाल सभी अधिकारियों के साथ सेक्टर-17 स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, सेक्टर-17 स्थित फुटबाल स्टेडियम, मक्खन माजरा और रायपुर कलां में सरकारी स्कूल, रायपुर कलां में सीटीयू के चौथे बस डिपो व वर्कशॉप, सेक्टर-50 के बिजनेस कॉलेज में हॉस्टल ब्लॉक, सेक्टर-39 में कजौली वाटर वर्क्स और धनास में पुलिस कांप्लेक्स का दौरा किया था और 25 मार्च से पहले सभी काम को पूरा करने के आदेश दिया था।
शाह कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन
अमित शाह 60 करोड़ रुपये की लागत से बनी सीएचबी की नई इमारत, 199 करोड़ से सेक्टर-17 में बना इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, 70 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 336 पुलिस हाउस का प्रोजेक्ट, 17 करोड़ की लागत से सभी गांवों को शहर की तर्ज पर नहरी पानी उपलब्ध कराने की योजना, सेक्टर-50 के कॉमर्स कॉलेज में 15 करोड़ की लागत से तैयार हॉस्टल ब्लॉक, 20 करोड़ की लागत से तैयार दो गवर्नमेंट स्कूल, सेक्टर-17 में 10 करोड़ की लागत से तैयार अर्बन पार्क का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा 246 घरों के पुलिस हाउसिंग प्रोजेक्ट का शिलान्यास भी शाह से कराया जाएगा। 40 करोड़ रुपये की लागत से यह प्रोजेक्ट तैयार होगा।