फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Union Home minister Amit Shah meets Punjab bjp leaders in Chandigarh

Punjab: अमित शाह के दौरे से कांग्रेस को बड़ा झटका, चार पूर्व कांग्रेसी मंत्री और मोहाली के मेयर भाजपा में शामिल

Sat, 04 Jun 2022 04:19 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 04 Jun 2022 04:19 PM IST
सार

पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ ने कुछ दिन पहले ही भाजपा का दामन थामा था। तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि कुछ और बड़े नेता भी पार्टी में शामिल होंगे। शनिवार को अमित शाह के चंडीगढ़ आगमन पर इन नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलवाई गई। 

विज्ञापन
Union Home minister Amit Shah meets Punjab bjp leaders in Chandigarh
भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस और अकाली दल के दिग्गज। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पंजाब में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्र्रेस को बड़ा झटका दिया है। कांग्रेस के चार पूर्व मंत्री और एक पूर्व विधायक शनिवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गए। इन नेताओं में पूर्व मंत्री डॉ. राजकुमार वेरका, शाम सुंदर अरोड़ा, गुरप्रीत सिंह कांगड़, बलबीर सिंह सिद्धू के अलावा मोहाली के मेयर अमरजीत सिंह, पूर्व विधायक केवल सिंह ढिल्लों, और कमलजीत सिंह ढिल्लों शामिल हैं। अकाली दल से मोहिंदर कौर और सरूप सिंगला ने भी भाजपा का दामन थामा।

विज्ञापन

 
भाजपा में शामिल होने वाले कांग्रेस के सभी नेता काफी वरिष्ठ हैं और पिछली सरकारों में अच्छे पदों पर रहे हैं। पार्टी बदलने वाले राजकुमार वेरका पंजाब कांग्रेस का दलित चेहरा थे, वहीं शाम सुंदर अरोड़ा पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष थे। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिद्धू और गुरप्रीत कांगड़ जाट-सिख नेता हैं। मोहाली के मेयर अमरजीत सिंह बलबीर सिद्धू के भाई हैं।
विज्ञापन

 
बीते सप्ताह ही पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़, जो राज्य में कांग्रेस का प्रमुख हिंदू चेहरा थे, ने भाजपा का दामन थाम लिया था। शनिवार सुबह ही कांग्रेस के बागी नेताओं की बैठक जाखड़ के निवास पर हुई। जैसे ही भाजपा नेताओं के साथ कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी का वीडियो वायरल हुआ, पार्टी में खलबली मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस को किसी के जाने से फर्क नहीं पड़ता: वड़िंग
पंजाब कांग्रेस के प्रधान राजा वड़िंग ने कहा कि कांग्रेस को किसी के जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि इन नेताओं का बहुत-बहुत आभार। इन्हें जनता पहले ही नकार चुकी है। अच्छा हुआ, इनके जाने से दूसरे कार्यकर्ताओं के लिए सीट खाली हो गई है।

कैप्टन ने नेताओं को डराकर भाजपा में शामिल कराया: नागरा
पंजाब कांग्रेस के नेता कुलजीत सिंह नागरा ने अपनी प्रतिक्रिया में आरोप लगाया है कि भाजपा को पंजाब के माहौल पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि सिद्धू मूसेवाला की हत्या के रूप में बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। ऐसे समय में कांग्रेस नेताओं को डरा धमकाकर भाजपा में शामिल कराया जा रहा है, जो निंदनीय है। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण के पीछे कैप्टन अमरिंदर सिंह हैं, जिन्हें पता है कि उनकी सरकार के दौरान किन मंत्रियों और नेताओं ने गलत काम किए थे। कैप्टन अब उन नेताओं की सूची मुख्यमंत्री भगवंत मान को सौंपने का डर दिखाकर ऐसे नेताओं को भाजपा में शामिल करा रहे हैं। 

भाजपा में शामिल हो रहा कांग्रेस का कचरा: राघव चड्डा
पंजाब कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्डा ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा- पंजाब कांग्रेस का सारा कचरा भाजपा में शामिल हो रहा है। उन्होंने आगे लिखा- भाजपा कांग्रेस का कूड़ादान बन गई है।
 

कांग्रेस को देखना चाहिए कि ऐसे अनुभवी नेता और कार्यकर्ता पार्टी क्यों छोड़ रहे हैं। अगर वे देश के प्रति अपनी निष्ठा की प्रतिज्ञा नहीं कर सकते हैं और पार्टी की कमियों को दूर नहीं कर सकते हैं तो वे विपक्ष होने का दर्जा भी खो सकते हैं। सुनील जाखड़, भाजपा नेता।

 

मैं 30-32 साल की उम्र से कांग्रेस में हूं। अब मैं 60 साल का हो गया हूं, पार्टी के लिए अपने खून-पसीने से काम किया लेकिन कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं की पहचान नहीं करती है। मोदी जी और अमित शाह जी जिस तरह से काम करते हैं, उसका श्रेय अपने कार्यकर्ताओं को देते हैं।   बलबीर सिंह सिद्धू।



 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed