{"_id":"5e10eedb8ebc3e87927976f5","slug":"unidentified-car-rider-crushed-asi-going-home-from-duty-dies-chandigarh-news-pkl3620901101","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात कार सवार ने ड्यूटी से घर जा रहे एएसआई को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात कार सवार ने ड्यूटी से घर जा रहे एएसआई को रौंदा, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सेक्टर-27/28 के चौक पर शुक्रवार रात साढ़े 9 बजे एक तेज रफ्तार कार सवार ने ड्यूटी से स्कूटर पर घर लौट रहे एएसआई को टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने कंट्रोल रूम पर सूचना दी। पुलिस घायल एएसआई को लेकर सेक्टर-32 अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, कार सवार मौके से फरार होने में कामयाब रहा। मृतक की पहचान सेक्टर-46 निवासी वीरेंद्र वशिष्ठ (57) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार एएसआई वीरेंद्र वशिष्ठ सेक्टर-26 स्थित पुलिस लाइन में तैनात थे। रात करीब लगभग साढ़े 9 बजे वह स्कूटर से ड्यूटी के बाद घर जा रहे थे। वह जैसे ही सेक्टर-27/28 की विभाजित सड़क के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार कार चालक ने टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना तत्काल कंट्रोल रूम में दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रखवाया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है ताकि आरोपी की पहचान को सके।