फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Unhappy with husband, wife ate poison, died

Chandigarh News: पति से दुखी होकर पत्नी ने खाया जहर, मौत

Fri, 01 Sep 2023 01:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Unhappy with husband, wife ate poison, died
नयागांव। पति की मारपीट से दुखी होकर पत्नी ने जहर खाकर जान दे दी। लड़की के पिता की शिकायत पर मुल्लांपुर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता विजय कुमार स्थायी वासी मुजफ्फरनगर हाल वासी मुल्लांपुर ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी ज्योति की शादी प्रदीप कुमार के साथ आठ साल पहले हुई थी। वह गांव तीड़ा में किराए के घर में रहते हैं और उनकी बेटी घर चलाने के लिए घरों में झाड़ू-पोछा करती थी। उसके दो बच्चे हैं और उनका दामाद कोई काम नहीं करता है। इस कारण बेटी से अक्सर झगड़ा होता रहता है जिस दौरान कई बार वह बेटी को पीटता भी था। 27 अगस्त को भी प्रदीप ने ज्योति के साथ मारपीट की जिसके कारण दुखी होकर उसने कोई जहरीली चीज खा ली। इसके बाद प्रदीप उसे लेकर जीएमएसएच-16 अस्पताल में ले गया। जहां से ज्योति को पीजीआई रेफर कर दिया गया जहां से अगले दिन उसे छुट्टी मिल गई लेकिन घर आकर अगले ही दिन 29 अगस्त की शाम ज्योति को सांस लेने की दिक्कत शुरू हो गई। इस पर प्रदीप उसे जीएमसीएच-32 के सरकारी अस्पताल में ले जाने लगा लेकिन बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed