{"_id":"69f90de3a7c6de09730a30f2","slug":"underpass-will-now-connect-pus-north-south-campus-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1011710-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पीयू के नॉर्थ-साउथ कैंपस को अब जोड़ेगा अंडरपास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पीयू के नॉर्थ-साउथ कैंपस को अब जोड़ेगा अंडरपास
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के सेक्टर-14 स्थित नॉर्थ कैंपस और सेक्टर-25 स्थित साउथ कैंपस को जोड़ने के लिए प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। इस परियोजना के तहत अंडरपास बनाया जाएगा, जिसके लिए चंडीगढ़ प्रशासन ने कंसल्टेंट नियुक्त किया है। कंसल्टेंट 15 दिन के भीतर फिजिबिलिटी रिपोर्ट सौंपेगा, जिसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
अधिकारियों के अनुसार अंडरपास सेक्टर-14 और सेक्टर-25 को विभाजित करने वाली सड़क के नीचे बनाया जाएगा। इससे वाहन चालकों और पैदल यात्रियों दोनों को सुविधा मिलेगी। खासतौर पर पीयू के गेट नंबर-3 के पास लगने वाले ट्रैफिक जाम को कम करने में यह परियोजना अहम साबित होगी। संवाद