फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Uncontrolled car falls into canal, Husband and wife died

मातम में बदली शादी की खुशियां, नहर में गिरी कार, पति-पत्नी की मौत, साला लापता

Thu, 23 Jan 2020 09:24 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, तलवंडी भाई (फिरोजपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, तलवंडी भाई (फिरोजपुर) Published by: ajay kumar Updated Thu, 23 Jan 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled car falls into canal, Husband and wife died
क्रेन के जरिए नहर से कार को बाहर निकालते स्थानीय लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

तलवंडी भाई के गांव कैलाश और कबरवच्छा के पास एक कार अनियंत्रित होकर राजस्थान फीडर नहर में गिर गई। हादसे में कार में सवार दंपती की मौत हो गई। एक व्यक्ति नहर में बह गया। गोताखोर तीसरे व्यक्ति की तलाश में जुटे हैं। सूचना पर थाना घल्लखुर्द पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। दोनों शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। यह घटना बुधवार देर शाम घटी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक गांव मोरांवाली (फरीदकोट) निवासी मनदीप सिंह किसी शादी समारोह में गांव शकूर शामिल होने आया था। बुधवार देर शाम गांव शकूर से लौटते समय अपनी पत्नी किरणदीप कौर और साले जतिंदर सिंह निवासी शकूर को कार में बैठाकर फरीदकोट लौट रहा था। जैसे ही गांव कबरवच्छा और गांव कैलाश के बीच राजस्थान फीडर नहर के नजदीक पहुंचा कि कार अचानक अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। 
विज्ञापन


कार को नहर में गिरते हुए गांव कैलाश के खेतों में काम कर रहे किसानों ने देख लिया। किसानों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। गांव से लोग एकत्र होकर घटनास्थल पहुंच गए और पुलिस को सूचित किया। क्रेन मंगवाकर नहर के अंदर से कार निकालने का प्रयास किया। पानी का बहाव तेज होने के कारण देर रात कार को नहर से बाहर निकाला गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कार में मनदीप सिंह और उसकी पत्नी किरणदीप कौर का शव था। कार की खिड़की खुली होने के कारण साला जतिंदर सिंह पानी के बहाव में बह गया। गुरुवार को भी नहर से जतिंदर का सुराग लगाने के लिए गोताखोर लगे रहे। अब तक जतिंदर का कोई सुराग नहीं लगा है। उधर, थाना घल्लखुर्द के इंस्पेक्टर कृपाल सिंह के मुताबिक मनदीप सिंह व किरणदीप कौर के शव नहर से निकाल लिए गए हैं। नहर में गोताखोर जतिंदर की तलाश कर रहे हैं। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचा दिया गया है।

दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, मां-बेटा जख्मी
गुरुहरसहाय क्षेत्र से सटे गांव मादी स्थित सत्संग घर के पास आमने-सामने दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया गया। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक बुधवार देर रात दर्शन लाल पुत्र महल सिंह निवासी गांव गजनी वाला बाइक से कहीं जा रहे थे। गांव नोह ग्राम शेर सिंह (जांबा) निवासी सोनू अपनी मां के साथ बाइक पर सत्संग घर के पास से गुजर रहा था। दोनों बाइकों की गांव मादी के पास आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दर्शन लाल की मौके पर ही मौत हो गई। मां-बेटे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें आसपास के लोगों ने अस्पताल में दाखिल करवाया। 

डॉक्टरों ने दोनों की नाजुक हालत देख फरीदकोट स्थित गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। उधर, थाना लक्खोके बहराम पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच दर्शन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दर्शन के परिजनों के बयान दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed