फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Unanimous election of 133 sarpanches and 17158 panches in nine districts of Haryana

Haryana Panchayat Elections: नौ जिलों में 133 सरपंच और 17,158 पंच सर्वसम्मति से जा चुके चुने

Sat, 29 Oct 2022 01:16 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 29 Oct 2022 01:16 AM IST
सार

प्रथम चरण के नौ जिलों में कुल 30,028 सीटें हैं। इनके लिए कुल 64,942 ने आवेदन किया। इनमें से 1038 के आवेदन रद्द कर दिए गए, जबकि 12,163 ने अपने नामांकन वापस ले लिए। इसी प्रकार 17,347 पदों पर सहमति बन गई।

विज्ञापन
Unanimous election of 133 sarpanches and 17158 panches in nine districts of Haryana
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : i stock

विस्तार

हरियाणा में हो रहे पंचायती राज चुनावों के प्रथम चरण में सर्वसम्मति के साथ पंच-परमेश्वर चुने जा रहे हैं। नौ जिलों में 133 सरपंच और 17,158 पंच बिना चुनाव के ही चुने लिए गए हैं। इसी प्रकार, 56 ब्लॉक समिति के सदस्यों को भी आपसी भाईचारे के चलते सर्वसम्मति के साथ चुना गया है। आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2016 में हुए पंचायत चुनाव में पंच 64.3 प्रतिशत सर्वसम्मति से चुने गए थे, इस बार आंकड़ा 66.1 है। 

विज्ञापन


सरपंचों की बात करें तो पिछली बार 4.4 प्रतिशत औसत था, जो इस बार 5.11 है। पंचायत समिति में 3.9 के बजाय 4.4 प्रतिशत सर्वसम्मति से चुने गए हैं। जिला परिषद में पिछली बार 0.5 प्रतिशत सर्व सम्ममति से चुने गए थे। हालांकि, इस बार केवल जिला परिषद के चुनाव में कोई सहमति नहीं बन पाई है। प्रथम चरण में भिवानी, झज्जर, जींद, कैथल, महेंद्रगढ़, नूंह, पंचकूला, पानीपत और यमुनानगर में चुनाव होने हैं। 
विज्ञापन


पंचायत समिति के सदस्यों की बात करें तो नौ जिलों में कुल 1278 सीटें हैं। इसके लिए 6138 ने आवेदन किया, जिनमें 65 के आवेदन कमी के चलते रद्द कर दिए गए और 1094 ने नामांकन वापस लिए। 56 उम्मीदवारों को सहमित से चुन लिया गया। इनमें भिवानी में 4, झज्जर 2, जींद 16, कैथल 15, महेंद्रगढ़ 4, नूंह 2, पंचकूला 7, पानीपत और यमुनानगर में 3-3- सदस्य सर्वसम्मति से चुने गए हैं। अब 122 सीटों के लिए 4894 उम्मीदवारों में मुकाबला होगा। इनमें 2821 पुरुष हैं और 2073 महिलाएं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

2607 सरपंच पदों के लिए कुल 17,597 उम्मीदवारों ने ताल ठोकी थी। इनमें से 192 के आवेदन रद्द कर दिए गए, जबकि 5880 ने नामांकन वापस ले लिए। नौ जिलों में 133 सरपंचों को निर्विरोध चुन लिया गया। इनमें 74 पुरुष हैं और 59 महिलाएं हैं। इनमें सबसे अधिक यमुनानगर में 40, भिवानी  18, झज्जर 4, जींद 19, कैथल 23, महेंद्रगढ़ 4,नूंह 7, पंचकूला 15, पानीपत में 3 सरपंच आपसी सहमति से चुने गए हैं। अब 2474 सीटों के लिए 11391 उम्मीदवार मैदान में हैं। प्रत्याशियों में 6044 पुरुष और 5347 महिलाएं शामिल हैं। 

पंचों की बात करें तो कुल 25,968 पद हैं। इनके मुकाबले 39,619 ने नामांकन किया था। इनमें से 17,158 पंच निर्विरोध चुने गए हैं, जबकि 765 के नामांकन रद्द किए गए और 4868 ने अपने नामांकन वापस ले लिए। अब कुल 8810 सीटों पर 16,832 उम्मीदवारों में मुकाबला होगा। इनमें 9593 पुरुष और 7239 महिलाएं उम्मीदवार हैं। 

12,681 सीटों के लिए 34,371 उम्मीदवारों में होगा मुकाबला
प्रथम चरण के नौ जिलों में कुल 30,028 सीटें हैं। इनके लिए कुल 64,942 ने आवेदन किया। इनमें से 1038 के आवेदन रद्द कर दिए गए, जबकि 12,163 ने अपने नामांकन वापस ले लिए। इसी प्रकार 17,347 पदों पर सहमति बन गई। अब कुल 12,681 सीटों पर चुनाव होगा और इसके लिए 34,371 उम्मीदवार मैदान में हैं। सीटों की बात करें तो जिला परिषद की 175, पंचायत समिति की 1222, सरपंच के 2474 और पंच के 8810 पदों पर चुनाव होना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed