फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   UK MP Tanmanjit Singh Dhesi express anguish over being stopped at Amritsar airport

अमृतसर एयरपोर्ट पर रोकने से भड़के ढेसी: यूके के सांसद बोले-मैं किसानों की आवाज उठाता हूं, इसलिए मुझे रोका गया

Fri, 04 Aug 2023 01:49 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 04 Aug 2023 01:49 PM IST
सार

यूके सांसद ढेसी को इमीग्रेशन अधिकारियों ने गुरुवार सुबह श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रोक लिया था। वे एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या एआई-118 से अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचे थे। इमिग्रेशन अधिकारियों ने तकरीबन दो घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें जाने दिया।

विज्ञापन
UK MP Tanmanjit Singh Dhesi express anguish over being stopped at Amritsar airport
यूके के सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी। - फोटो : twitter @TanDhesi

विस्तार

यूके के सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी अमृतसर एयरपोर्ट पर रोके जाने से नाराज हैं। ढेसी ने कहा कि मैंने किसानों के आंदोलन को समर्थन दिया था और हमेशा मानवीय अधिकारों के लिए आवाज उठाता रहा हूं। पंजाबियों के हकों के लिए मैंने हमेशा आवाज बुलंद की है। इस लिए मुझे अमृतसर एयरपोर्ट पर दो घंटे तक रोककर पूछताछ की गई। मेरे समर्थकों, परिवार के लोगों और निकटवर्तियों के सहयोग के कारण मुझे जाने दिया गया। 

विज्ञापन


ढेसी ने खुद को एयरपोर्ट पर रोके जाने को लेकर सोशल मीडिया पर संदेश जारी किया है। उन्होंने कहा कि जब पिछली बार मैं भारत आया था तो सभी ने मुझे बहुत प्यार और सत्कार दिया। मेरा काफी मान सम्मान भी किया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नया प्रयोग: देश को जल्द मिलेगी पहली पीएंडपी कार्गों लाइनर ट्रेन, माल भाड़े के साथ लोग भी कर सकेंगे यात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि यूके सांसद ढेसी को इमीग्रेशन अधिकारियों ने गुरुवार सुबह श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रोक लिया था। वे एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या एआई-118 से अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचे थे। इमिग्रेशन अधिकारियों ने तकरीबन दो घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें जाने दिया।

इमिग्रेशन अधिकारियों ने सांसद के दस्तावेजों की जांच के दौरान पाया कि उनके पास ओवरसीज सिटीजन आफ इंडिया का कार्ड नहीं था। इसी के चलते इमीग्रेशन अधिकारियों ने उन्हें रोक लिया। ढेसी ने इमीग्रेशन अधिकारियों को बताया कि वह यूके में सांसद हैं। करीब दो घंटों के बाद ढेसी के दस्तावेज पूरे होने के बाद उन्हें एयरपोर्ट से बाहर जाने दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed