फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   UGC wants to promote students directly, bent on conducting PU exam

यूजीसी चाहती है छात्रों को सीधे प्रमोट किया जाए, पीयू एग्जाम कराने पर तुला

Thu, 25 Jun 2020 01:57 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
UGC wants to promote students directly, bent on conducting PU exam
चंडीगढ़। कोरोना का प्रसार पूरे देश में तेजी के साथ हो रहा है। इससे सबसे अधिक शिक्षा क्षेत्र प्रभावित है। खतरा लगातार बढ़ता देख यूजीसी ने निर्णय लिया है कि सभी स्टूडेंट्स को बिना एग्जाम के प्रमोट कर दिया जाए, लेकिन पंजाब यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों की परीक्षा कराने की रट लगाए हुए है। उसी का खाका तैयार किया जा रहा है। छात्र संगठनों ने पंजाब यूनिवर्सिटी के अधिकारियों को पत्र लिखकर कहा है कि यूजीसी की गाइडलाइन का पालन किया जाए ताकि छात्रों को राहत मिल सके।
विज्ञापन

विश्वविद्यालयों की सेमेस्टर परीक्षाएं मई माह में शुरू होती थी, लेकिन इस बार कोरोना के कारण नहीं हो सकी। लगातार कोरोना बढ़ता गया और परीक्षाओं का प्रस्ताव भी आगे बढ़ता गया। यूजीसी ने एक कमेटी बनाई। उस कमेटी ने सुझाव दिया कि विश्वविद्यालय चाहे तो स्टूडेंट्स को पिछले प्रदर्शन के आधार पर प्रमोट कर सकते हैं। यूजीसी की पहली गाइडलाइन के मुताबिक कई विश्वविद्यालयों और आईआईटी संस्थानों ने विद्यार्थियों को प्रमोट करने की योजना बनाई और उस पर मुहर भी लगा दी, लेकिन पीयू ने घोषणा कर दी कि वह परीक्षाएं करवाएगा। जुलाई में परीक्षा कराने का कार्यक्रम तय हो गया। रीजनल सेंटर के स्टूडेंट्स से प्रस्ताव भी मांग लिया गया कि वह किस केंद्र पर पंजाब में परीक्षा देना चाहेंगे।
विज्ञापन

इस प्रकरण को छात्र संगठनों ने प्रमुखता से उठाया। उन्होंने छात्रों के सामने आने वाली समस्याओं को बताया। यह प्रकरण यूजीसी के उच्चाधिकारियों तक भी पहुंचा। उसके बाद यूजीसी ने इस पर समग्र प्लान तैयार किया और फिर एक कमेटी बना दी। यूजीसी ने कहा है कि स्टूडेंट्स के एग्जाम न लिए जाएं, फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स को भी राहत दी जा सकती है। उन्हें पिछले प्रदर्शन के आधार पर अगली कक्षाओं में प्रमोट किया जा सकता है। जरूरत पड़ने पर उनकी परीक्षाएं कोरोना के बाद भी हो सकती हैं यदि उन्हें कम अंक मिलते हैं तो। इसके लिए स्टूडेंट्स को खुद डिमांड करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूजीसी की गाइड लाइन का पालन हो : निखिल नरमेटा
सूत्रों का कहना है कि पंजाब यूनिवर्सिटी एग्जाम कराने की रट लगाए हुए है। वह एग्जाम कराकर ही दम लेगी। वहीं दूसरी ओर स्टूडेंट्स भी अपने मुद्दे से नहीं हट रहे हैं। उन्होंने भी अधिकारियों को पत्र लिखा है। एनएसयूआई के अध्यक्ष निखिल नरमेटा ने कहा कि यूनिवर्सिटी को फाइनल ईयर की परीक्षाएं नहीं करानी चाहिए। यूजीसी की गाइडलाइन का पालन करना चाहिए। इनके अलावा आइसा, सोई आदि छात्र संगठनों ने भी छात्रों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed