Hindi News
›
Chandigarh
›
UBS student Vikas Aggarwal raised one lakh fund, put it to service the poor
{"_id":"5f1d99118ebc3e63cd624604","slug":"ubs-student-vikas-aggarwal-raised-one-lakh-fund-put-it-to-service-the-poor-chandigarh-news-pkl3826310100","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूबीएस के छात्र विकास अग्रवाल ने एक लाख का फंड जुटाया, गरीबों की सेवा में लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूबीएस के छात्र विकास अग्रवाल ने एक लाख का फंड जुटाया, गरीबों की सेवा में लगाया
चंडीगढ़। पीयू के यूबीएस से एमबीए कर रहे छात्र विकास अग्रवाल ने बड़ा काम किया है। वह गरीबों को राशन ही मुहैया नहीं करवा रहे बल्कि आर्थिक मदद भी कर रहे हैं। उन्होंने एक लाख से अधिक का फंड जुटाया है। इसके लिए ऑनलाइन प्लेटफार्म तैयार किया था।
विज्ञापन
एमबीए प्रथम वर्ष के छात्र विकास अग्रवाल ने कोरोना के कारण हुए लॉकडाउन में पैदल जाने वाले लोगों की स्थिति देखी। जहां तहां वह रुके थे। उनके खाने के बंदोबस्त तक नहीं थे। लंगर आदि जगहों पर लाइन लगाकर खड़े होते थे। लोगों की पीड़ा को उन्होंने करीब से देखा और यह विचार उनके मन में आया कि लोगों की मदद की जाए। उन्होंने अपना आइडिया उनके शिक्षक डॉ. कुलविंदर सिंह से शेयर किया और उन्होंने विकास का मनोबल बढ़ाया। विकास ने ऑनलाइन प्लेटफार्म तैयार किया और धन इकट्ठा करने में जुट गए। 26 जुलाई तक उनके पास एक लाख दस हजार रुपये का फंड आया है। वह एक संगठन सीईआई से भी जुड़े हैं। उन्होंने बताया कि जरूरतमंद लोगों को वह घर तक राशन पहुंचा रहे हैं। साथ ही मेडिकल की सेवाएं भी दी जा रही हैं। उनके इस कार्य की सराहना पीयू के यूबीएस विभाग की ओर से की जा रही है। छात्र विकास अग्रवाल का कहना है कि लोगों की मदद कर खुशी मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।