{"_id":"60a12e668ebc3e74f612cf1f","slug":"two-youngsters-died-in-a-bike-collision-of-two-motorcycles-in-faridkot","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ हादसा: दो मोटरसाइकिलों की सीधी टक्कर में दो नौजवानों की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ हादसा: दो मोटरसाइकिलों की सीधी टक्कर में दो नौजवानों की दर्दनाक मौत
Sun, 16 May 2021 08:08 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 16 May 2021 08:08 PM IST
सार
हादसा इतना भयानक था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि किक्कर सिंह के साथ बैठा एक बच्चा बाल बाल बच गया। मृतकों में से जगदीप सिंह की करीब तीन माह पहले ही शादी हुई थी।
विज्ञापन
दो बाइक सवारों की टक्कर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
स्थानीय भोलूवाला रोड पर सीमेंट फैक्टरी के बाहर शनिवार देर शाम दो मोटरसाइकिलों के बीच हुई आमने सामने टक्कर में दोनों चालक नौजवानों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक मोटरसाइकिल पर सवार एक बच्चा बाल बाल बच गया। यह घटना फैक्टरी के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। इस मामले में पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल से पोस्टमार्टम के बाद वारिसों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार घटना के समय गांव भोलूवाला निवासी जगदीप सिंह जोकि मेडिकल कॉलेज अस्पताल की लैब में काम करता है, अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर शहर की तरफ आ रहा था। जैसे ही वह सीमेंट फैक्टरी के पास पहुंचा तो सामने शहर से मोटसाइकिल पर आ रहे गोबिंद नगर निवासी किक्कर सिंह के साथ उसकी सीधी टक्कर हो गई।
विज्ञापन
हादसा इतना भयानक था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि किक्कर सिंह के साथ बैठा एक बच्चा बाल बाल बच गया। मृतकों में से जगदीप सिंह की करीब तीन माह पहले ही शादी हुई थी। इस मामले में बीड़ भोलूवाला के कांग्रेस नेता जगसीर संधू ने कहा कि घटनास्थल के पास रास्ता काफी तंह है क्योंकि वहां पर सीमेंट फैक्ट्री की बजरी इत्यादि बिखरी रहती है जिसके कारण अक्सर ही खासकर दो पहिया वाहन के हादसे पेश आ जाते है।इससे पहले भी कई हादसे पेश आए है और इस हादसे में दो जरूरतमंद परिवारों को उजाड़ कर रख दिया है।
विज्ञापन