फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two young men Activa pounce bicycle mobile Thursday talk wife

एक्टिवा पर आए दो युवकों ने साइकिल सवार से झपटा मोबाइल, वीरवार देर रात पत्नी से बात करते हुए लौट रहा था घर

Fri, 04 Sep 2020 11:24 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Two young men Activa pounce bicycle mobile Thursday talk wife
चंडीगढ़। सेक्टर-26 थाने के अंतर्गत 20 मिनट में दो मोबाइल झपट लिए गए। हालांकि एक मामला आपसी विवाद का था। पहली वारदात वीरवार रात 11.55 बजे सेक्टर-7/26 चौक (मध्यमार्ग) की है। विजय कुमार ने बताया कि वह सेक्टर-9 का रहने वाला है और सेक्टर-28 स्थित एक कोठी में काम करता है। रात को मोबाइल पर पत्नी से बात करते हुए साइकिल से घर लौट रहा था। सेक्टर-7/26 चौक के पास पहुंचा तो एक्टिवा सवार दो युवक उसका मोबाइल झपटकर फरार हो गए। सेक्टर-26 थाना पुलिस ने एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला, लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

झपटमारी की सूचना, मामला आपसी विवाद का
दूसरी वारदात रात 12.14 बजे की है। पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-19/27 स्थित शराब की दुकान के पास एक युवक से आईफोन-7 झपट लिया गया है। सेक्टर-26 थाने में तैनात एएसआई सुभाष चंद्र टीम के साथ पहुंचे। जांच में सामने आया कि पुष्पेंद्र नामक युवक का आपस में किसी से विवाद हो गया था। पुष्पेंद्र का मोबाइल बाद में वहीं मिल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed