{"_id":"61b6600cd01be33d0e294f33","slug":"two-wrestlers-from-chandigarh-will-show-their-strength-in-the-commonwealth-championship-chandigarh-news-pkl43585701","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ के दो पहलवान कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में दिखाएंगे दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ के दो पहलवान कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में दिखाएंगे दम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। यूटी खेल विभाग के कुश्ती केंद्र के दो पहलवान आर. सचिन व एल. सरवान का चयन साउथ अफ्रीका में दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह में होने वाली कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप के लिए हुआ है। दोनों पहलवान इन दिनों सोनीपत में चल रहे भारतीय शिविर में अभ्यास रहे हैं।
वरिष्ठ कोच दर्शन लाल ने बताया कि इन दोनों पहलवानों ने गोंडा में 18 से 21 नवंबर तक चली सीनियर चैंपियनशिप में विभिन्न वर्गों में रजत पदक जीते थे। इस प्रदर्शन के आधार पर इन दोनों का चयन टीम इंडिया में किया गया। कोच ने उम्मीद जताई कि वह बेहतर प्रदर्शन करते हुए पदक जीतने में कामयाब होंगे।
55 किलो भारवर्ग में खेलेंगे सरवन
किशनगढ़ निवासी सरवान ने बताया कि वह 55 किलो भारवर्ग में खेलते हैं। लगातार तीन साल स्टेट चैंपियन रहे हैं। वर्ष 2019-20 में खेली गई नेशनल चैंपियनशिप में भी रजत पदक हासिल किया था। कोच के अनुसार दी गई ट्रेनिंग और डाइट पर फोकस रहा।
विज्ञापन
77 किलो भारवर्ग में खेलते हैं सचिन
रायपुर खुर्द निवासी आर. सचिन नेशनल चैंपियनशिप में 77 किलो भारवर्ग के इवेंट में भाग लेते हैं। पिछले 4 साल से लगातार स्टेट चैंपियनशिप में चैंपियन हैं। पिछले साल सीनियर नैशनल चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने में सफल हुए थे। लेकिन कोविड-19 के कारण इंटरनेशनल स्तर पर कोई चैंपियनशिप नहीं हुई थी। सचिन ने बताया कि उनका फोकस इंटरनेशनल चैंपियनशिप पर है, जिसमें पदक जीत कर देश का नाम रोशन कर सकूं।