फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two women who got bail on fake security arrested

Chandigarh News: फर्जी श्योरिटी पर जमानत दिलवाने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार

Sun, 11 Feb 2024 03:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
Two women who got bail on fake security arrested
चंडीगढ़। जिला अदालत मेें अपराधियों को फर्जी श्योरिटी पर जमानत दिलाने के मामले में फरार चल रही गिरोह की दो महिलाओं को सेक्टर-36 थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान मोहाली निवासी परमजीत कौर और निर्मला देवी के रूप में हुई। पकड़ी गई महिलाओं ने जाली कागजात पर अपराधियों को जमानत दिलवाई थी। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने दोनों को जिला अदालत में पेश किया, जहां से 14 दिन के न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।सेक्टर-36 थाना प्रभारी को सूचना मिली थी फर्जी श्योरिटी पर जमानत दिलाने वाली महिलाएं अदालत परिसर में घूम रही हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने परमजीत कौर व निर्मला देवी को गिरफ्तार कर लिया। सेक्टर 36 थाना पुलिस ने 25 दिसंबर 2023 को अज्ञात लोगों के खिलाफ फर्जी श्योरिटी देने के मामले में मामला दर्ज किया था। पुलिस ने मामले 13 जनवरी को अंबाला निवासी बाल कृष्ण, सेक्टर 25 निवासी नितिन, राजपुरा के विश्वकर्मा नगर निवासी राजन दास उर्फ अमरजीत, अंबाला के मोहल्ला काजी निवासी अरविंदर कुमार और मोहाली के लालड़ू निवासी हनी को गिरफ्तार किया था। उनके पास पुलिस को 42 फर्जी आधार कार्ड, 14 फर्जी वोटर कार्ड, आठ जमाबंदी, पांच फर्जी नंबरदार कार्ड, बार एसोसिएशन का कार्ड बरामद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed