{"_id":"5d998fc18ebc3e93a8446ec1","slug":"two-teams-out-from-all-india-administrator-challenger-football-tournament","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ऑल इंडिया एडमिनिस्ट्रेटर चैलेंजर फुटबाल टूर्नामेंट में दो टीमें हुईं बाहर, ऐसे समाधान निकालेगा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑल इंडिया एडमिनिस्ट्रेटर चैलेंजर फुटबाल टूर्नामेंट में दो टीमें हुईं बाहर, ऐसे समाधान निकालेगा विभाग
Sun, 06 Oct 2019 12:25 PM IST
खुशबू गोयल
संजीव पंगोत्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sun, 06 Oct 2019 12:25 PM IST
विज्ञापन
फुटबॉल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑल इंडिया एडमिनिस्ट्रेटर चैलेंजर फुटबाल टूर्नामेंट पर ओवरएज का साया हटने का नाम नहीं ले रहा। यह टूर्नामेंट यूटी खेल विभाग की ओर से कराया जाता है। हर साल होने वाले इस टूर्नामेंट में देशभर से टीमें और क्लब हिस्सा लेते हैं। अपनी टीमों को जिताने के उद्देश्य से टीम प्रंबधन ज्यादा उम्र के खिलाड़ी अपनी टीम में शामिल कर लेते हैं, लेकिन चालाकी तब पकड़ी जाती है, जब वह मेडिकल में फेल हो जाते हैं। इस वजह से टीम को कई बार शर्मिंदगी का सामना भी करना पड़ता है। यहां तक कि उस टीम को टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा जाता है।
दो टीमों को दिखाया बाहर का रास्ता
ऑल इंडिया एडमिनिस्ट्रेटर चैलेंजर फुटबाल टूर्नामेंट का 17वां एडिशन 22 से 30 सितंबर तक शहर में आयोजित किया गया था। टूर्नामेंट अंडर 14 आयु वर्ग के लिए रहा। इसमें देश के अलग-अलग राज्यों से टीमों ने शिरकत की। टूर्नामेंट केदूसरे दिन मणिपुर की दो टीमों में ओवरएज के मामले पकड़े गए। इनमें आइडिल यूथ एसोसिएशन मणिपुर के तीन और रीजनल फुटबाल अकादमी मणिपुर के 4 खिलाड़ी ओवरएज पाए गए। इसके बाद दोनों टीमों को टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।
कराया जाता है मेडिकल
फुटबाल टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों का जरूरत पड़ने पर मेडिकल कराया जाता है। इनमें अभी तक दांतों का एक्सरे कराया जाता है। इसे टूर्नामेंट केलिए बनाई गई मेडिकल कमेटी देखती है। डॉक्टरों का यह पैनल खिलाड़ियों की मेडिकल रिपोर्ट स्पोर्ट्स विभाग के अधिकारियों को सौंप देता है।

टीडब्ल्यू थ्री टेस्ट करवाएगा खेल विभाग
फुटबाल टूर्नामेंट में जूनियर और सब जूनियर स्तर तक के खिलाड़ियों में ओवरएज की समस्या दूर करने के लिए खिलाड़ियों का टीडब्ल्यू थ्री (टैनर व्हाइटहाउस) टेस्ट करवाएगा। यूटी खेल विभाग इसकी तैयारी कर रहा है। इसमें खिलाड़ियों का बोन एक्सरे कराया जाता है, जिससे खिलाड़ियों की उम्र का आसानी से पता लगाया जा सकता है। इसमें पास होने वाले खिलाड़ी ही टूर्नामेंट का हिस्सा बन सकेंगे।
फुटबाल टूर्नामेंट में इस बार खिलाड़ियों में ओवरएज की समस्या पिछले सीजन केमुकाबले कम देखने को मिली है। विभाग इससे निपटने के लिए खिलाड़ियों का टीडब्ल्यू थ्री टेस्ट करवाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए भारतीय खेल प्राधिकरण से संपर्क किया जा रहा है।
- तेजदीप सिंह सैनी, डॉयरेक्टर खेल विभाग चंडीगढ़
सवाल : जूनियर और सब जूनियर फुटबाल में ओवरएज खिलाड़ी पर रोक लगाने के लिए यूटी खेल विभाग कौन सा टेस्ट करवाने की तैयारी कर रहा है।
ए -डोप
बी- टीडब्ल्यू थ्री
सी- ब्लड