{"_id":"6214e22d264a51171a20e41a","slug":"two-students-returned-to-punjab-amid-ukraine-crisis","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूक्रेन संकट: पंजाब के दो छात्र वतन लौटे, एक अब भी वहां फंसा, घरवाले प्रार्थना करने में जुटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूक्रेन संकट: पंजाब के दो छात्र वतन लौटे, एक अब भी वहां फंसा, घरवाले प्रार्थना करने में जुटे
Tue, 22 Feb 2022 06:55 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 22 Feb 2022 06:55 PM IST
सार
रूस-यूक्रेन संकट के बीच हजारों भारतीय वहां फंसे हैं। पंजाब के दो छात्र लौट आए हैं। अब उनके परिजनों ने राहत की सांस ली है। हालांकि मानसा का एक छात्र अभी वहां फंसा है।
विज्ञापन
पीयूष गोयल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूक्रेन संकट के बीच देश के कई लोग वहां फंसे हैं। यूक्रेन व रूस के बीच जंग के हालात हैं। ऐसे में भारतीय विद्यार्थियों के परिजनों को उनकी चिंता सता रही है। पंजाब के मानसा जिले के कस्बा बरेटा के तीन नौजवान यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे थे। हालांकि इनमें दो नौजवान अपने घर वापस लौट आए हैं जबकि एक नौजवान अभी वहीं फंसा है।
विज्ञापन
बरेटा के अध्यापक भूषण कुमार का बेटा पीयूष गोयल 2018 के अक्तूबर महीने में वहां एमबीबीएस की पढ़ाई करने गया। वह इन दिनों यूक्रेन के खासखीव शहर में शिक्षा ग्रहण कर रहा था। उसे अपनी पढ़ाई मुकम्मल करने के बाद जुलाई 2024 में लौटना था। मगर उससे पहले ही यूक्रेन व रूस के बीच तनातनी इतनी बढ़ी की जंग जैसे हालात बन गए।
विज्ञापन
यही वजह है कि बरेटा निवासी पीयूष गोयल, मनिंद्र कुमार पुत्र जुगराज सिंह और नितिन कुमार पुत्र राकेश कुमार वहां फंस गए। जहां उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। नितिन वापस अपने घर आ गए हैं। बता दें कि नितिन ने अपने परिजनों को वीडियो भेजकर हालातों और अपनी मुश्किल के बारे में अवगत कराया था, जिसके बाद उनके माता-पिता की चिंता बढ़ गई थी।
विज्ञापन
नितिन के पिता राकेश कुमार ने बताया कि उनका पुत्र घर वापस आ गया है जिससे उनकी चिंता खत्म हो गई है। इसके साथ मनिंद्र कुमार भी वापस लौट आया है। पीयूष गोयल अभी भी वहां फंसे हैं। इसको लेकर उनका पूरा परिवार चिंता में है और वह अपने बेटे के सही सलामत लौटने की प्रार्थना कर रहे हैं।