फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two students missing from Meritorious School of Jalandhar

Jalandhar: मेरिटोरियस स्कूल से 11वीं की दो छात्राएं लापता, आधे दिन की छुट्टी पर बाहर निकली वापस नहीं लौटी

Tue, 03 Sep 2024 10:31 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 03 Sep 2024 10:31 AM IST
सार

बठिंडा की रहने वाली रिंकी और पायल एक ही क्लास में पढ़ती थी। वह होस्टल में रहती थी और दोनों में गहरी दोस्ती थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस जांच में जुट गई।

विज्ञापन
Two students missing from Meritorious School of Jalandhar
जालंधर मेरिटोरियस स्कूल - फोटो : संवाद

विस्तार

जालंधर में सुमार कपूरथला रोड पर स्थित स्कूल ऑफ मेरिटोरियस की 11वीं की दो छात्राएं संदिग्ध परिस्थितियों में बाहर निकली और लापता हो गई। पुलिस ने देर रात तक उन्हें ढूंढा लेकिन वे नहीं मिली तो परिजनों को सूचित किया गया। 
विज्ञापन


घटना सोमवार की है। मेरिटोरियस स्कूल की दो छात्राएं दोपहर को आधी छुट्टी के दौरान बाहर गई लेकिन वापस नहीं लौटी। छात्राओं के न लाैटने पर मैनेजमेंट के हाथ-पैर फूल गए। मैनेजमेंट की तरफ से देर शाम तक दोनों छात्राओं को ढूंढने की कोशिश की गई। लेकिन कुछ पता न चलने के बाद उन्होंने कंट्रोल रूम पर सूचना दी। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बठिंडा की रहने वाली रिंकी और पायल एक ही क्लास में पढ़ती थी। वह होस्टल में रहती थी और दोनों में गहरी दोस्ती थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस जांच में जुट गई। थाना बस्ती बावा खेल के प्रभारी बलजिंदर सिंह ने बताया कि मेरिटोरियस स्कूल से कॉल आई कि आधी छुट्टी के दौरान दो छात्राएं स्कूल से कहीं चली गई है, लेकिन वापस नहीं लौटी। जिसके बाद वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। देर शाम तक दोनों का पता न चलने के बाद स्कूल मैनेजमेंट की तरफ से पारिवारिक सदस्यों को सूचित कर दिया है। देर रात तक पुलिस अलग- अलग टीमें बना देर शाम बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित आसपास के इलाकों में ढूंढा, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरिटोरियस स्कूल जालंधर की इंचार्ज जागृति तिवारी ने कहा कि लड़कियां अभी लापता हैं, वह कहां गई है। इसका कुछ भी पता नहीं चल रहा है। परिजनों को भी सूचित किया था लेकिन वह घर नहीं गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed