{"_id":"66d69765bc462d78e80556d9","slug":"two-students-missing-from-meritorious-school-of-jalandhar-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar: मेरिटोरियस स्कूल से 11वीं की दो छात्राएं लापता, आधे दिन की छुट्टी पर बाहर निकली वापस नहीं लौटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar: मेरिटोरियस स्कूल से 11वीं की दो छात्राएं लापता, आधे दिन की छुट्टी पर बाहर निकली वापस नहीं लौटी
Tue, 03 Sep 2024 10:31 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 03 Sep 2024 10:31 AM IST
सार
बठिंडा की रहने वाली रिंकी और पायल एक ही क्लास में पढ़ती थी। वह होस्टल में रहती थी और दोनों में गहरी दोस्ती थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस जांच में जुट गई।
विज्ञापन
जालंधर मेरिटोरियस स्कूल
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर में सुमार कपूरथला रोड पर स्थित स्कूल ऑफ मेरिटोरियस की 11वीं की दो छात्राएं संदिग्ध परिस्थितियों में बाहर निकली और लापता हो गई। पुलिस ने देर रात तक उन्हें ढूंढा लेकिन वे नहीं मिली तो परिजनों को सूचित किया गया।
घटना सोमवार की है। मेरिटोरियस स्कूल की दो छात्राएं दोपहर को आधी छुट्टी के दौरान बाहर गई लेकिन वापस नहीं लौटी। छात्राओं के न लाैटने पर मैनेजमेंट के हाथ-पैर फूल गए। मैनेजमेंट की तरफ से देर शाम तक दोनों छात्राओं को ढूंढने की कोशिश की गई। लेकिन कुछ पता न चलने के बाद उन्होंने कंट्रोल रूम पर सूचना दी।
जानकारी के अनुसार बठिंडा की रहने वाली रिंकी और पायल एक ही क्लास में पढ़ती थी। वह होस्टल में रहती थी और दोनों में गहरी दोस्ती थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस जांच में जुट गई। थाना बस्ती बावा खेल के प्रभारी बलजिंदर सिंह ने बताया कि मेरिटोरियस स्कूल से कॉल आई कि आधी छुट्टी के दौरान दो छात्राएं स्कूल से कहीं चली गई है, लेकिन वापस नहीं लौटी। जिसके बाद वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। देर शाम तक दोनों का पता न चलने के बाद स्कूल मैनेजमेंट की तरफ से पारिवारिक सदस्यों को सूचित कर दिया है। देर रात तक पुलिस अलग- अलग टीमें बना देर शाम बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित आसपास के इलाकों में ढूंढा, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
मेरिटोरियस स्कूल जालंधर की इंचार्ज जागृति तिवारी ने कहा कि लड़कियां अभी लापता हैं, वह कहां गई है। इसका कुछ भी पता नहीं चल रहा है। परिजनों को भी सूचित किया था लेकिन वह घर नहीं गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।