{"_id":"206985717ff9f4527389f82ef544078f","slug":"two-students-killed-in-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दो स्कूली छात्रों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में दो स्कूली छात्रों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Tue, 16 Sep 2014 08:14 PM IST
विज्ञापन
पंजाब के जालंध्ार में होशियारपुर के रास्ते में पड़ने वाले आदमपुर के पास हुई सड़क दुर्घटना में मोटर साइकिल सवार दो स्कूली छात्रों की मौत हो गई।
विज्ञापन
दोनों छात्र गांव मंसूरवाल के रहने वाले थे । उनकी पहचान रंजीत पुत्र जगजीत सिंह और बिंदर पुत्र हरी सिंह के रूप में हुई है।
दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले दोनों छात्र अपने दोस्तों के ग्रुप के साथ मोटर साइकिलों पर माता चिंतपूर्णी के दर्शन करने के लिए गए थे। रंजीत और बिंदर एक ही मोटर साइकिल पर सवार थे।
विज्ञापन
वह दोनों माता चिंतपूर्णी धाम से माथा टेककर मोटर साइकिल से घर वापस लौट रहे थे कि आदमपुर के पास उनकी बाइक ट्रक से टकरा गई।
हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले में अभी आदमपुर पुलिस ने कोई केस दर्ज नहीं किया था।