फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two students infected, PU Microbiology Department postponed the exam for a week

दो छात्र संक्रमित, पीयू माइक्रोबायोलॉजी विभाग ने एक हफ्ते के लिए परीक्षा टाली

Mon, 27 Jun 2022 01:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Two students infected, PU Microbiology Department postponed the exam for a week
चंडीगढ़। दो छात्रों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद पंजाब यूनिवर्सिटी के माइक्रोबायोलॉजी विभाग ने स्नातक कोर्स की परीक्षाएं एक हफ्ते के लिए टाल दी हैं।
विज्ञापन

माइक्रोबायोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. दीपक राही ने बताया कि दो छात्रों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है, इसलिए स्नातक कोर्स की परीक्षाएं एक हफ्ते के लिए स्थगित कर दी गई हैं। इसकी सूचना छात्रों को भेज दी गई है, क्योंकि एक परीक्षा सोमवार और दूसरी परीक्षा भी उसके चार दिन बाद होनी थी। इसलिए आगामी हफ्ते के पेपर को स्थगित कर अगले हफ्तों में उसे एडजस्ट किया जाएगा। दोनों छात्रों को एक हफ्ते के लिए क्वांरटीन रहने के निर्देश दिए गए हैं और अन्य छात्रों को भी ध्यान रखने के लिए कहा गया है। जानकारी के अनुसार पिछले दिनों विभाग की ओर से छात्रों की फेयरवेल आयोजित की गई थी, उसके बाद छात्रों में कोरोना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed