फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   two states

असल जिंदगी पर आधारित है टू स्टेट्स

Thu, 13 Mar 2014 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 13 Mar 2014 01:41 AM IST
विज्ञापन
two states
चेतन भगत की असल जिंदगी पर आधारित नावेल है ‘टू स्टेट्स’। इसमें उनकी जिंदगी के कई खास क्षण हैं। अब इस नॉवेल के नाम पर ही बन रही है ‘टू स्टेट्स’ फिल्म। इसमें मुख्य भूमिका निभा रहे हैं अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट। इसकी प्रमोशन के सिलसिले में आलिया बुधवार शाम चंडीगढ़ में थीं।
विज्ञापन

 
बुधवार शाम जेडब्ल्यू मैरिएट-34 में आलिया ने फिल्म को लेकर पत्रकारों से वार्ता की। मशहूर लेखक चेतन भगत की 2009 में लिखी नावेल ‘टू स्टेट्स’ पर आधारित इस फिल्म के बारे में आलिया ने बताया कि उन्होंने भी फिल्म की शूटिंग में काफी मदद की। फिल्म में जरूरत के हिसाब से असल कहानी से कुछ सीन कम किए गए हैं।
विज्ञापन

 
फिल्म के रोल में तमिल लड़की अन्नया स्वामीनाथन का किरदार निभाना थोड़ा मुश्किल था। इसके लिए आलिया ने तमिल भी सीखी। हालांकि फिल्म में बहुत कम जगह तमिल का इस्तेमाल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किरदार निभाने में एक और दिक्कत थी और वह थी साथ में हाइवे फिल्म की शूटिंग। हाइवे फिल्म में मेरा किरदार इसके एकदम उल्टा था।

आलिया ने बताया कि वह टू स्टेटस नावेल बहुत पहले ही पढ़ चुकी थीं। जब इस फिल्म का ऑफर आया तो यकीन ही नहीं हुआ। साथ ही खुशी भी थी कि इसका लीड किरदार करने का मौका मिला। हाइवे के बाद अदाकारी में एक नया विश्वास आया है अब अपने किरदार के लिए और भी गंभीर हो गई हूं।  


चेतन भगत की नावेल की चौथी फिल्म
बॉलीवुड के लिए आज तक चेतन भगत ने लिखा नहीं है, लेकिन फिर भी वह बॉलीवुड में हिट हैं। चेतन की लिखी चार नावेलस पर फिल्में बन चुकी हैं।

इनमें ‘ए नाइट एट ए काल सेंटर’ (नावेल भी इसी नाम से), थ्री इडियट्स ( फाइव प्वाइंट समवन),  काई पो चे (3 मिस्टेक्स ऑफ माइ लाइफ) और अब टू स्टेट्स (नावेल भी इसी नाम से) आ रही है। चेतन भगत अभी तक छह किताबें लिख चुके हैं।

इनमें से उनकी फाइव प्वाइंट समवन की कहानी पर आधारिक फिल्म थ्री इडियट्स बॉलीवुड में कई मुकाम हासिल कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed