फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two special trains will run from Ambala Cantt and Sirsa station

पटना साहिब के दर्शन करवाएगी सरकार, इस दिन चलेंगी दो स्पेशल ट्रेन

Wed, 13 Dec 2017 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 13 Dec 2017 09:35 AM IST
विज्ञापन
Two special trains will run from Ambala Cantt and Sirsa station
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा सरकार की ओर से श्री गुरु गोबिंद सिंह के 350वें प्रकाशोत्सव के समापन अवसर पर श्री पटना साहिब में 22 से 25 दिसंबर तक समारोह का आयोजन होना है। इसमें भाग लेने जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दो ट्रेनों की व्यवस्था की है।
विज्ञापन


पटना साहिब के लिए यह ट्रेनें 22 दिसंबर को अंबाला और सिरसा से चलेंगी। हरियाणा के चीफ सेक्रेेटरी डीएस ढेसी ने इस मामले में बिहार के चीफ सेक्रेटरी अंजनी कुमार सिंह को ट्रेनों के संचालन के प्रति आभार जताया है और श्री गुरु गोबिंद सिंह के 350वें प्रकाशोत्सव की बधाई दी है। 
विज्ञापन


उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने बताया कि इच्छुक श्रद्धालु 19 दिसंबर शाम पांच बजे तक उपायुक्त कार्यालय में पंजीकरण करवा सकते हैं। एक जिला से यह सुविधा केवल 125 श्रद्धालुओं को ही उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि पटना साहिब जाने के लिए 22 दिसंबर को अंबाला और सिरसा से दो विशेष रेलगाड़ी चलाने की व्यवस्था की गई है। इन ट्रेन में सिख श्रद्धालुओं के आने-जाने का खर्च भी हरियाणा सरकार वहन करेगी। अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत और दिल्ली के श्रद्धालुओं के लिए 22 दिसंबर को सुबह साढ़े 10 बजे अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन से विशेष रेलगाड़ी चलेगी। इसी प्रकार सिरसा, हिसार, भिवानी, रोहतक और दिल्ली के श्रद्धालुओं के लिए 22 दिसंबर को सुबह साढ़े 10 बजे सिरसा रेलवे स्टेशन से रेलगाड़ी रवाना होगी। डीसी ने बताया कि इसके लिए सरकार द्वारा फॉर्म निर्धारित किया गया है, जिसमें श्रद्धालु अपनी फोटो सहित अन्य आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहेगा ट्रेनों का शेड्यूल 

Two special trains will run from Ambala Cantt and Sirsa station
train - फोटो : pti
यह रहेगा ट्रेनों का शेड्यूल 
22 दिसंबर को प्रात: 10.30 बजे अंबाला से रेलगाड़ी चलेगी जो कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत और दिल्ली होते हुए 23 दिसंबर को दोपहर लगभग 3.00 बजे श्री पटना साहिब पहुंचेगी।

इसी प्रकार, 22 दिसंबर को ही प्रात: 10.30 बजे सिरसा से रेलगाड़ी चलेगी जो हिसार, भिवानी, रोहतक और दिल्ली के रास्ते 23 दिसंबर को शाम लगभग 5.00 बजे श्री पटना साहिब पहुंचेगी। यात्रियों के खाने, पीने व ठहरने की उचित व्यवस्था भी सरकार द्वारा की गई है। इच्छुक श्रद्धालु अपना पंजीकरण आवेदन के साथ संबंधित उपायुक्त कार्यालय में 19 दिसंबर शाम 5.00 बजे तक जमा करवा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed