फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two snatchers caught, mobile phone also recovered

Chandigarh News: दो झपटमार शिकंजे में, मोबाइल भी बरामद

Sat, 05 Oct 2024 05:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 05:57 AM IST
विज्ञापन
Two snatchers caught, mobile phone also recovered
चंडीगढ़। मोबाइल फोन छीनने वाले आरोपी दो झपटमारों को सेक्टर-31 थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रामदरबार फेज-2 के रहने वाले मोहित सिंह (20) और हल्लोमाजरा के रहने वाले देव कुमार (19) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पीड़ित से छीना मोबाइल फोन वा वारदात में इस्तेमाल किया गया एक्टिवा स्कूटर भी बरामद कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि उन्होंने और कौन-कौन से वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

पानीपत के रहने वाले रविंद्र कुमार नंदल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 2 अक्तूबर की अल सुबह करीब 4 बजे वह बस से ट्रिब्यून चौक पर उतरा था। बस से उतरने के बाद उसने आगे जाने के लिए ऑनलाइन बाइक टैक्सी रेपिडो की बुकिंग करने लगा। इसी दौरान एक्टिवा सवार दो अज्ञात आरोपी पीछे से आए और उसका मोबाइल फोन छीन फरार हो गए। पुलिस को दिए बयानों में उसने कहा कि एक्टिवा सवार ने काले रंग की टी-शर्ट और पीछे बैठे शख्स ने लाल रंग की टी-शर्ट पहनी हुई थी। उसने पुलिस को एक्टिवा का अधूरा नंबर भी नोट कर दिया था। पीड़ित की शिकायत और बयानों के आधार पर सेक्टर-31 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने कोर्ट से आरोपियों का एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल कर दोनों से पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed