{"_id":"61a75a47f5477e26a35e6622","slug":"two-showrooms-collapsed-due-to-the-excavation-of-double-basement-in-zirakpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीरकपुर में हादसा: डबल बेसमेंट की खुदाई के कारण गिरे दो शोरूम, कोई हताहत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीरकपुर में हादसा: डबल बेसमेंट की खुदाई के कारण गिरे दो शोरूम, कोई हताहत नहीं
Wed, 01 Dec 2021 04:50 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 01 Dec 2021 04:50 PM IST
सार
शुरुआती जांच में यह प्रोजेक्ट किसका है और इसका मालिक कौन है, इस बारे में जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
जीरकपुर में होटल बेसमेट की खुदाई।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़-अंबाला मुख्य मार्ग पर बलटाना को जाने वाले मोड़ के नजदीक की जा रही डबल बेसमेंट की खुदाई के कारण दो शोरूम गिर गए। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। अब तक की जांच में सामने आया है कि यहां एक होटल बनना है जिसकी बेसमेंट की खुदाई की जा रही थी। सूत्रों के अनुसार होटल कोई मंत्री बना रहा है।
विज्ञापन
शोरूम गिरने की सूचना मिलने के बाद नगर काउंसिल के ईओ गिरीश वर्मा, बिल्डिंग इंस्पेक्टर लखबीर और विक्टर जायजा लेने मौके पर पहुंचे। शुरुआती जांच में यह प्रोजेक्ट किसका है और इसका मालिक कौन है, इस बारे में जानकारी नहीं मिली है। खुदाई के कारण गुरुकिरपा मार्बल और एक गोदाम गिर गए।
विज्ञापन