फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two security guards die after being hit by train engine in Muktsar

लापरवाही ने ली जान: आवाज दे रही थी 'जिंदगी', मगर सुन नहीं सके दो सिक्योरिटी गार्ड, दर्दनाक मौत के साथ सब खत्म

Mon, 30 Oct 2023 05:54 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 30 Oct 2023 05:54 PM IST
सार

पंजाब के मुक्तसर जिले में दो सिक्योरिटी गार्ड को थोड़ी सी लापरवाही बहुत भारी पड़ी। चंद मिनटों में दोनों की जिंदगी खत्म हो गई। एक महीने पहले ही दोनों ने नौकरी शुरू की थी, उन्हें क्या पता था कि कुछ दिनों में जिंदगी ही खत्म होने वाली है। 

विज्ञापन
Two security guards die after being hit by train engine in Muktsar
मृतकों की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के मुक्तसर जिले में रेल इंजन की चपेट में आने से दो सिक्योरिटी गार्ड की जान चली गई। हादसा बरीवाला के नजदीक रेलवे स्टेशन वांदर जटाणा के पास का है। बताया जा रहा है कि हेडफोन लगाकर दोनों सिक्योरिटी गार्ड पटरी पर टहल रहे थे।

विज्ञापन


घटना सोमवार तड़के करीब साढ़े चार बजे की है। रेल इंजन कोटकपूरा से बरीवाला की तरफ जा रहा था। मृतकों की पहचान पवन कुमार (21) पुत्र स्वदेश कुमार व खेमा चोपड़ा (27) पुत्र प्रिथी राज निवासी बरीवाला के रूप में हुई है। बता दें कि वांदर जटाणा रेलवे स्टेशन पर रेलवे लाइनों का काम चल रहा है। सामान की देखरेख के लिए रेलवे ने दोनों को प्राइवेट तौर पर सिक्योरिटी गार्ड रखा था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बरीवाला निवासी पवन व खेमा चोपड़ा को एक माह पहले ही नौकरी पर रखा गया था। रात को इनकी ड्यूटी होती थी। रोजाना की तरह रविवार की रात को यह ड्यूटी दे रहे थे। सोमवार तड़के करीब साढ़े चार बजे कानों में हेडफोन लगाकर पटरी पर टहल रहे थे। इसी दौरान कोटकपूरा की तरफ से अचानक रेल इंजन आ गया। इंजन चालक ने हार्न दिया लेकिन हेडफोन की वजह से दोनों सुन नहीं सके। अंततः इंजन दोनों सिक्योरिटी गार्डों को रौंदता निकल गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोटकपूरा रेलवे चौकी के अधिकारी राजिंदर सिंह ने बताया कि प्राइवेट तौर पर दोनों युवकों को सामान की देखरेख में एक माह पहले ही रखा गया था। सोमवार की सुबह कोटकपूरा से रेल इंजन रवाना हुआ। जब वह वांदर जटाणा रेलवे स्टेशन पर पहुंचा थो यहां दोनों सिक्योरिटी गार्ड हेडफोन लगाकर पटरी पर टहल रहे थे। इंजन ने हार्न दिया लेकिन वह सुन नहीं सके। शवों को कब्जे में लेकर परिवार के बयान पर 174 के तहत कार्रवाई कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed