फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two prisoners tried to dig a tunnel in Ludhiana jail

Punjab: लुधियाना जेल में दो कैदियों ने की सुरंग खोदने की कोशिश, बाथरूम का नजारा देख उड़े अधिकारियों के होश

Tue, 06 Feb 2024 12:10 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 06 Feb 2024 12:10 AM IST
सार

जेल के सहायक अधीक्षक की शिकायत पर पुलिस ने दोनों कैदियों के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है। मामले की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन ने सबसे पहले दोनों की बैरक बदली। दोनों काफी समय से जेल में बंद थे और इनकी जमानत नहीं हो पा रही थी। इसके बाद दोनों ने मिलकर फरार होने का प्लान बनाया।

विज्ञापन
Two prisoners tried to dig a tunnel in Ludhiana jail
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल

विस्तार

चंडीगढ़ की बुड़ैल जेल ब्रेक कांड की तरह ही लुधियाना की जेल में बंद दो कैदियों ने जेल तोड़ने की कोशिश की। दोनों कैदी बाथरूम की ईंट निकालने के बाद सुरंग खोदने की कोशिश में थे। मामले का खुलासा होने पर जेल प्रशासन हैरान रह गया। तुरंत दोनों कैदियों की बैरक को बदला गया।

विज्ञापन


इसके बाद जेल प्रशासन ने इसकी शिकायत थाना डिवीजन सात पुलिस को दी। जेल के सहायक अधीक्षक सुरिंदरपाल सिंह की शिकायत पर पुलिस ने प्रेम चंद उर्फ मिथुन और सरब उर्फ बकरू के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाने की तैयारी शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आरोपी मिथुन के खिलाफ गुरदासपुर और सरब के खिलाफ एसबीएस नगर के थाने में चोरी के मामले दर्ज हैं। दोनों पिछले काफी समय से जेल में बंद थे। दोनों की जमानत नहीं हो पा रही थी। दोनों को लुधियाना सेंट्रल जेल के एनबी वार्ड की बैरक नंबर पांच में बंद किया गया था। आरोपी जेल से फरार होने की तैयारी में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों ने चंडीगढ़ बुड़ैल जेल ब्रेक कांड की तरह ही सुरंग बनाने की तैयारी शुरू कर दी थी। दोनों ने बाथरूम के अंदर से काफी ईंट उखाड़ दी थी और सुरंग बनाने की तैयारी शुरू कर दी थी ताकि जेल से फरार हुआ जा सके। रूटीन जांच के दौरान बाथरूम का नजारा देख जेल प्रशासन हैरान रह गया।


इसके बाद उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी जेल के आलाधिकारियों को दी। सबसे पहले जेल प्रशासन ने दोनों की बैरक बदली। इसके बाद सूचना पुलिस को दी। चौकी ताजपुर के प्रभारी जनकराज ने बताया कि दोनों आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाया जाएगा। इसके बाद पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed