{"_id":"65c128177aa41ae9a70ff5e5","slug":"two-prisoners-tried-to-dig-a-tunnel-in-ludhiana-jail-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: लुधियाना जेल में दो कैदियों ने की सुरंग खोदने की कोशिश, बाथरूम का नजारा देख उड़े अधिकारियों के होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: लुधियाना जेल में दो कैदियों ने की सुरंग खोदने की कोशिश, बाथरूम का नजारा देख उड़े अधिकारियों के होश
Tue, 06 Feb 2024 12:10 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 06 Feb 2024 12:10 AM IST
सार
जेल के सहायक अधीक्षक की शिकायत पर पुलिस ने दोनों कैदियों के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है। मामले की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन ने सबसे पहले दोनों की बैरक बदली। दोनों काफी समय से जेल में बंद थे और इनकी जमानत नहीं हो पा रही थी। इसके बाद दोनों ने मिलकर फरार होने का प्लान बनाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ की बुड़ैल जेल ब्रेक कांड की तरह ही लुधियाना की जेल में बंद दो कैदियों ने जेल तोड़ने की कोशिश की। दोनों कैदी बाथरूम की ईंट निकालने के बाद सुरंग खोदने की कोशिश में थे। मामले का खुलासा होने पर जेल प्रशासन हैरान रह गया। तुरंत दोनों कैदियों की बैरक को बदला गया।
विज्ञापन
इसके बाद जेल प्रशासन ने इसकी शिकायत थाना डिवीजन सात पुलिस को दी। जेल के सहायक अधीक्षक सुरिंदरपाल सिंह की शिकायत पर पुलिस ने प्रेम चंद उर्फ मिथुन और सरब उर्फ बकरू के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार आरोपी मिथुन के खिलाफ गुरदासपुर और सरब के खिलाफ एसबीएस नगर के थाने में चोरी के मामले दर्ज हैं। दोनों पिछले काफी समय से जेल में बंद थे। दोनों की जमानत नहीं हो पा रही थी। दोनों को लुधियाना सेंट्रल जेल के एनबी वार्ड की बैरक नंबर पांच में बंद किया गया था। आरोपी जेल से फरार होने की तैयारी में थे।
विज्ञापन
दोनों ने चंडीगढ़ बुड़ैल जेल ब्रेक कांड की तरह ही सुरंग बनाने की तैयारी शुरू कर दी थी। दोनों ने बाथरूम के अंदर से काफी ईंट उखाड़ दी थी और सुरंग बनाने की तैयारी शुरू कर दी थी ताकि जेल से फरार हुआ जा सके। रूटीन जांच के दौरान बाथरूम का नजारा देख जेल प्रशासन हैरान रह गया।
इसके बाद उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी जेल के आलाधिकारियों को दी। सबसे पहले जेल प्रशासन ने दोनों की बैरक बदली। इसके बाद सूचना पुलिस को दी। चौकी ताजपुर के प्रभारी जनकराज ने बताया कि दोनों आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाया जाएगा। इसके बाद पूछताछ की जाएगी।