{"_id":"6371ca003a00e1033156b765","slug":"two-phases-of-panchayati-raj-elections-in-haryana-2477-women-elected-as-sarpanch","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Panchayat Election: पंच परमेश्वर की धारा में आईं 22972 महिलाएं, दोनों चरण में 2477 बनीं सरपंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Panchayat Election: पंच परमेश्वर की धारा में आईं 22972 महिलाएं, दोनों चरण में 2477 बनीं सरपंच
Mon, 14 Nov 2022 10:25 AM IST
निवेदिता वर्मा
राजेश शांडिल्य, अमर उजाला, चंडीगढ़
राजेश शांडिल्य, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 14 Nov 2022 10:25 AM IST
सार
पहले चरण के चुनाव में 1270 महिला सरपंचों में जहां 281 एससी वर्ग और 156 बीसी और ओबीसी और 833 सामान्य श्रेणी से हैं। उनमें महज एक महिला ही पांचवीं पास है,जबकि 303 महिलाएं आठवीं, 550 महिलाएं दसवीं, 259 महिलाएं बारहवीं और 50 महिलाएं उच्चशिक्षा प्राप्त हैं।
विज्ञापन
हरियाणा पंचायत चुनाव
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो चरणों के हो चुके पंचायती राज चुनाव में अब तक 2477 महिलाओं के सिर पर सरपंच पद का ताज सज गया है। मतलब साफ है कि हमारी पंचायतों में महिला शक्ति का दबदबा हो रहा है। वो इसलिए भी क्योंकि प्रदेश की छोटी सरकार में जहां अब तक के दो चरणों में 2477 महिला सरपंच चुनी जा चुकी हैं, वहीं इन दो चरणों में 22 हजार 972 पंच पदों पर महिला चुनी गई हैं और वह भी अंगूठा टेक अनपढ़ नहीं,बल्कि पढ़ी लिखी।
खास बात यह है कि पहले चरण के चुनाव में 1270 महिला सरपंचों में जहां 281 एससी वर्ग और 156 बीसी और ओबीसी और 833 सामान्य श्रेणी से हैं। उनमें महज एक महिला ही पांचवीं पास है,जबकि 303 महिलाएं आठवीं, 550 महिलाएं दसवीं, 259 महिलाएं बारहवीं और 50 महिलाएं उच्चशिक्षा प्राप्त हैं। पहले चरण में कुल 24 हजार 546 पंचों मे से 11577 पंच महिलाए चुनीं गई हैं। एससी वर्ग की 2960 बीसी और ओबीसी वर्ग की 2421 और सामान्य वर्ग की 6196 महिलाओं में से 861 महिलाएं पांचवीं, 3047 महिलाएं आठवीं, 5438 महिलाएं दसवीं, 1674 महिलाएं बारहवीं और 170 महिलाएं उच्च श्रेणी में शिक्षा प्राप्त हैं।
दूसरे चरण में कुल सरपंच 2679 और 24 हजार 217 पंच चुने गए हैं। इनमें 1307 महिला सरपंच और 11395 महिला पंच शामिल हैं। यहां रोचक पहलू यह है कि जहां पहले चरण में केवल एक महिला सरपंच की शिक्षा पांचवीं पास थी,वहीं दूसरे चरण में चुनी गई सरपंचों में एक भी महिला पांचवीं नहीं है। सभी आठवीं या इससे ऊपर शिक्षा प्राप्त हैं। दूसरे चरण में 353 एससी,175 बीसी, ओबीसी और 779 महिलाएं सामान्य श्रेणी से चुनी गई हैं। इनमें 291 आठवीं, 573 दसवीं, 251 बारहवीं और 54 महिलाएं उच्चशिक्षा प्राप्त हैं। वहीं 11 हजार 395 पंचों में 3397 महिलाएं एससी, 2629 महिलाएं बीसी, ओबीसी और 5369 महिलाएं सामान्य श्रेणी की हैं। इनमें 1049 महिला पंच पांचवीं पास, 2771 आठवीं पास, 4956 दसवीं पास, 1788 बारहवीं पास और 221 उच्चशिक्षा प्राप्त हैं।
विज्ञापन
प्रथम चरण
पहले चरण में कुल सरपंच - 2597
पहले चरण में कुल पंच - 25 हजार 546
पहले चरण में कुल महिला सरपंच - 1270
पहले चरण में कुल महिला पंच -11577
दूसरा चरण
दूसरे चरण में कुल सरपंच - 2679 सरपंच
दूसरे चरण में कुल पंच - 24 हजार 217
दूसरे चरण में कुल महिला सरपंच - 1307
दूसरे चरण में कुल महिला पंच - 11395