{"_id":"151184a591ab1e9e54ad9a6f952a68e6","slug":"two-person-fight-in-police-station-one-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंजपुरा थाना में भिड़े हवालाती, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंजपुरा थाना में भिड़े हवालाती, एक घायल
अमर उजाला ब्यूरो/करनाल
Updated Thu, 21 Aug 2014 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। कुंजपुरा थाना में मंगलवार रात जमीन विवाद के लिए हुए झगड़े के बाद हवालात बंद किए गांव नेवल वासी चार हवालातियों में से दो हवालाती भिड़ गए। एक हवालाती ने दूसरे हवालाती का सिर पकड़कर दीवार पर मारकर उसे लहूलुहान कर दिया। हवालात में बंद एक अन्य व्यक्ति ने बीचबचाव किया तो उसको भी पीटा गया। पुलिस ने घायल हवालाती को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कालेज में दाखिल कराया है। अस्पताल में भी पुलिस ने हवालाती की देखभाल के लिए एक अन्य हवालाती को ही छोड़ दिया। कुंजपुरा थाना में चार में से दो लोग हवालात में हैं। उनके परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने इन लोगों को बगैर केस दर्ज किए ही हवालात में डाला है। जो नियमों के वितरित है।
जानकारी के अनुसार करनाल के गांव नेवल में मंगलवार रात चार भाइयों का दो कनाल जमीन के लिए झगड़ा हो गया। झगड़े की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और चारों भाई प्यारेलाल, रमेश, सुरेश, शमशेर को थाने में ली आई। चारों भाई अपनी माता की जमीन के हिस्से को लेकर झगड़ा कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने बिना मामला दर्ज किए चारों को रात को हवालात में बंद कर दिया। प्यारेलाल ने बताया कि उन्हें बंद करने के बाद पुलिस कर्मचारी अपनी जिप्सी लेकर कहीं चले गए थे। आधी रात के बाद हवालात में बंद शमशेर और रमेश का फिर से झगड़ा हो गया। शमशेर ने रमेश को चोटें मारी, जिससे रमेश गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान बीचबचाव करने आया प्यारेलाल से भी मारपीट की गई। प्यारेलाल ने बताया कि उनकी जमीन का झगड़ा था। माता के हिस्से को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हवालात में बंद कर दिए।