फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two person died in road accident at Sonipat of haryana

सोनीपत से गोहाना जा रहे ऑटो और बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर, दो लोगों की मौत, एक घायल

Thu, 12 Dec 2019 10:02 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहाना (सोनीपत)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहाना (सोनीपत) Published by: ajay kumar Updated Thu, 12 Dec 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
Two person died in road accident at Sonipat of haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर

गांव खेड़ी दमकन के पास एक ट्रक चालक ने ऑटो और बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक और बाइक सवार की मौत हो गई और बाइक सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे खानपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने बाइक सवार घायल युवक के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिसा ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। बुधवार रात को गांव लाठ का रहने वाला मोनू (27) गांव के ही बलराज (22) के साथ बाइक पर सवार होकर सोनीपत से गोहाना की तरफ हा रहा था। उनके साथ ही खेड़ी दमकन गांव का रहने वाला ऑटो चालक अशोक (47) भी अपना ऑटो लेकर चल रहा था।
विज्ञापन


जब वे गांव खेड़ी दमकन के पास पहुंचे तो इसी दौरान गोहाना से सोनीपत की तरफ आ रहे आ रहे ट्रक चालक ने ऑटो को टक्कर मार दी। जिससे उसके साथ चल रही बाइक भी चपेट में आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में ऑटो चालक अशोक और बाइक सवार मोनू की मौत हो गई और बलराज बुरी तरह घायल हो गया। हादसे में घायल हुए बलराज को खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोहाना के सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां गुरुवार को उनका पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने मामले में घायल बलराज के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

गांव खेड़ी दमकन के पास ट्रक चालक ने ऑटो और बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक और बाइक सवार की मौत हो गई। बाइक सवार एक अन्य युवक घायल है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसके ट्रक को कब्जे में लिया गया है। जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। श्रीभगवान, थाना प्रभारी सिटी गोहाना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed