{"_id":"66eb8d63b9fddebd6f06e464","slug":"two-people-died-in-road-accidents-chandigarh-news-c-16-pkl1043-519955-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: सड़क हादसों में दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: सड़क हादसों में दो लोगों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा सेक्टर-3 थानाक्षेत्र में कैंबवाला मोड़ के नजदीक हुआ। इसमें अधेड़ व्यक्ति की जान चली गई जबकि दूसरा मामला धनास वाइन शॉप के पास हुआ, जिसमें बुलेट सवार ने व्यक्ति को टक्कर मार दी। घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने अलग-अलग हादसों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
पहले मामले में सुरिंद्र सिंह ढुल निवासी ट्यूबवेल नंबर-7 कैंबवाला ने बताया कि पंजाब नंबर की काली रंग की पल्सर बाइक ने बीते 16 सितंबर को शहर से कैंबवाला जाने वाले मोड़ के पास एक पैदल राहगीर को टक्कर मार दी। इस हादसे में घायल सरवन कुमार को राहगीरों की मदद से पुलिस ने सेक्टर-16 अस्पताल में पहुंचाया, जहां सरवन की मौत हो गई। पुलिस ने सुरिंद्र सिंह ढुल के बयान पर बाइक सवार जुबेर अली (20) निवासी झामपुर गोविंद के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर रिगफ्तार कर लिया। हालांकि, बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया।
वहीं, दूसरे मामले में सचिन सक्सेना निवासी ईडब्ल्यूएस कॉलोनी धनास ने बताया कि उसके पिता विनोद कुमार बीती देर शाम को घर से निकलकर बाजार जा रहे थे। उसके पिता जब स्थानीय वाइन शॉप के नजदीक पहुंचे तो अचानक से तेज रफ्तार बुलेट पर युवक आया और उसके पिता को टक्कर मार दी। उसके पिता को पीजीआई में ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात बुलेट सवार के खिलाफ धनास थाने में केस दर्ज किया है।