{"_id":"64cb8a918f7a70f3e0077adc","slug":"two-people-died-in-a-road-accident-in-firozpur-of-punjab-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozpur News: सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत, दो महिलाएं जख्मी, आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozpur News: सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत, दो महिलाएं जख्मी, आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज
Thu, 03 Aug 2023 04:43 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 03 Aug 2023 04:43 PM IST
सार
निर्मल सिंह निवासी फिड्डे ने पुलिस को बताया कि उसका भाई मनप्रीत सिंह (35) कामकाज कर बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही गांव सेखवां पहुंचा तो तेज रफ्तार महिंद्रा पिकअप गाड़ी ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। मनप्रीत गंभीर जख्मी हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्षेत्र में दो जगहों पर हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो महिलाएं गंभीर जख्मी हो गई। जख्मी महिलाओं को फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया है। थाना सदर फिरोजपुर व जीरा पुलिस ने गुरुवार उक्त दोनों आरोपी चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मंगल सिंह निवासी किलचा ने पुलिस को बताया कि उसका भतीजा बूटा सिंह (22) अपनी दो रिश्तेदार गुरप्रीत कौर व संजना संग बाइक से ममदोट में माता नहरा वाली का मेला देख घर लौट रहे थे। जैसे ही गांव खाईफेमीकी के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बूटा सिंह की मौत हो गई जबकि दोनों महिलाएं गंभीर जख्मी हो गईं। दोनों घायलों को फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया है।
विज्ञापन
उधर, निर्मल सिंह निवासी फिड्डे ने पुलिस को बताया कि उसका भाई मनप्रीत सिंह (35) कामकाज कर बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही गांव सेखवां पहुंचा तो तेज रफ्तार महिंद्रा पिकअप गाड़ी ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। मनप्रीत गंभीर जख्मी हो गया। उसे फरीदकोट के मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन