फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two people dead and one injured in road accident in Panipat

पानीपतः कार की टक्कर से रामलीला प्रधान और रावण के पात्र की मौत, 'राम' गंभीर घायल

Mon, 07 Oct 2019 01:04 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 07 Oct 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
Two people dead and one injured in road accident in Panipat
प्रतीकात्मक तस्वीर

आसन कलां गांव के पास कार की टक्कर में बाइक सवार रावण स्वरूप और रामलीला के प्रधान की मौत हो गई, जबकि राम स्वरूप गंभीर रूप से घायल है। गांव थिराना गांव के रहने वाले तीनों दोस्त रविवार को रामलीला का सामान खरीदकर अपने घर लौट रहे थे। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। 

विज्ञापन


राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी व घायल राम स्वरूप को निजी अस्पताल में दाखिल कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम छाया है। रावण स्वरूप युवक के घर रविवार को ही विवाह के लिए रिश्तेवाले आने वाले थे। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने अज्ञात कार चालक पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में परिजनों ने बताया कि रविंद्र 22 वर्ष, सोम बठला 23 वर्ष व राहुल 18 वर्ष थिराना गांव के रहने वाले तीनों दोस्त गांव में राम लीला का मंचन करते थे। शनिवार शाम को छह बजे वह पानीपत शहर से राम के वस्त्र, तीर कमान व अन्य सामान लेने के लिए निकले थे। जब वह सामान लेकर वापस गांव थिराना आ रहे थे। इस दौरान एक कार अज्ञात कार चालक ने बाइक से आगे निकलने की कोशिश में टक्कर मार दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस हादसे में रविंद्र व सोम बठला की मौके पर ही मौत हो गई और राहुल गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल राम का स्थानीय अस्पताल में उपचार कराया और इसके बाद परिजन उसे मॉडल टाउन असंध रोड स्थित संकल्प अस्पताल में ले गए। राहगीरों ने दोनों दोस्तों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया और पुलिस व परिजनों को घटना की सूचना दी। जिसके बाद रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा उनके परिजनों को सौंप दिया।

रामलीला में रविंद्र रावण, राहुल राम तो सोम था स्टेज प्रधान
राहुल के भाई प्रवीन ने बताया कि गांव में कुछ दिनों पहले से रामलीला का आयोजन किया था। इसमें रावण स्वरूप रविंद्र ,राम स्वरूप राहुल और सोम स्टेज के प्रधान के रूप में काम कर रहा था। जिसमें यह तीनों रामलीला में श्रीराम के वस्त्रों की कमी थी, जिसको पूरा करने के लिए वह कपड़े खरीदने के लिए पानीपत जा रहे थे। आते वक्त रावण स्वरूप बने रविंद्र व स्टेज प्रधान की मौके पर ही मौत हो गई और राम स्वरूप बने राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। 

मृतकों में एक था मुनीम, दूसरा डेंट पेंट का करता था काम
परिजनों ने बताया कि सोम बठला मतलौडा अनाज मंडी में मुनीम था, वहीं रविंद्र हीरो बाइक एजेंसी की कंपनी में डेंट पेंट का काम करता था और राहुल 11वीं कक्षा का छात्र था। तीनों जब आसन कंला शराब ठेके से थोड़ा सा आगे निकले तो मतलौडा की और से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने सीधी टक्कर मार दी। जांच अधिकारी एएसआई रामनिवास ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed